ऐसे हाथ वालों पर होती है पैसों की बरसात.,
हमारे हाथों में केवल कोई एक लकीर ही हमें धनवान नहीं बना सकती। इंसान के हाथों में ऐसे कई योग होते हैं जो उसे कुबेर जैसा धनवान बनाते हैं। ऐसे लोगों के हाथों में कोई एक चिन्ह या निशान ही उन्हें पूरी तरह संपन्न नहीं बना सकता।
बल्कि पूरे हाथ के लक्षण देख कर ये बताया जा सकता है कि उस व्यक्ति पर लक्ष्मी कितनी मेहरबान है।हाथों में ऐसे कई लक्षण होते हैं जिनसे व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है और उस पर धन की बरसात लगातार होती है।
आइए जानते हैं कि हाथों में वो ऐसे कौन से लक्षण है जो व्यक्ति को करोड़पति बना सकते हैं। – जब हथेली मध्य से ऊपर उठी हुई हो तो जातक समृद्ध होता है। ऐसी स्थिति में यदि सूर्य रेखा यानी रिंग फिंगर के नीचे के क्षेत्र से निकलने वाली रेखा और मस्तिष्क रेखा के साथ ही बृहस्पति यानी इंडैक्स फिंगर के नीचे वाला पर्व सुविकसित हो तो ऐसा व्यक्ति करोड़पति होता है।
– अंगूठा यदि मोटा और गद्देदार हो तो व्यक्ति सम्पन्न होगा।
– जब भाग्य रेखा यानी मिडिल फिंगर के क्षेत्र से निकलने वाली रेखा, सूर्य रेखा और बृहस्पति का संबंध बने और साथ ही मणिबंध जंजीरदार हो तो ऐसा व्यक्ति करोड़पति होता है।
– हथेली में वर्ग का चिन्ह हो साथ ही सूर्य रेखा और भाग्य रेखा के साथ ही बुध रेखा यानी लिटिल फिंगर के क्षेत्र से निकलने वाली रेखा सभी अच्छी स्थिति में हो तो व्यक्ति करोड़पति बनता है।
– जिसके हाथ में कलश, ध्वजा, मछली, चक्र, दंड आदि का चिन्ह होता है तो ऐसा व्यक्ति करोड़पति होता है।
– यदि हथेली में मस्तिष्क रेखा, बुध रेखा, और भाग्य रेखा से त्रिकोण बनता है तो व्यक्ति निश्चित ही अमीर होता है।
– जिसके हाथ में सुपष्ट जीवन रेखा, स्वस्थ्य भाग्य रेखा और बिना किसी दोष की लम्बी सूर्य रेखा होती है तो ऐसे में व्यक्ति के हाथ में अष्टलक्ष्मी योग बनता है। ऐसा व्यक्ति अतुल्यनीय धन सम्पति का स्वामी होता है।
– यदि सूर्य पर्वत यानी रिंग फिं गर के नीचे का क्षेत्र विकसित हो सूर्य रेखा हथेली के मध्य में आकर शुक्र पर्वत की ओर जाती है। रेखा पर किसी तरह की बाधा ना हो तो ऐसा व्यक्ति राजराजेश्वर योग होता है। ऐसे लोगों के पास अपार सम्पति होती है।
– यदि गुरू पर्वत यानी इंडैक्स फिंगर के नीचे वाले क्षेत्र पर क्रास का चिन्ह हो भाग्य रेखा , जीवन रेखा, और सूर्य रेखा सपष्ट हो तो साथ ही गुरू पर्वत के साथ ही मंगल पर्वत भी पूर्ण विकसित हो तो ऐसा व्यक्ति भी अपने जीवन में अत्याधिक सफलता और समृद्धि प्राप्त करता है।
