कपूर के चमत्कारिक टोटके
कर्पूर या कपूर मोम की तरह उड़नशील दिव्य वानस्पतिक द्रव्य है। इसे अक्सर आरती के बाद या आरती करते वक्त जलाया जाता है जिससे वातावरण में सुगंध फैल जाती है और मन एवं मस्तिष्क को शांति मिलती है। कपूर को संस्कृत में कर्पूर, फारसी में काफूर और अंग्रेजी में कैंफर कहते हैं।
वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में भी इसके महत्व और उपयोग के बारे में बताया गया है। कर्पूर के कई औषधि के रूप में भी कई फायदे हैं। हम आपको बताएंगे कि कर्पूर या कपूर से आप कैसे संकट मुक्ति होकर मालामाल बन सकते हैं और कैसे आप अपने ग्रह और घर को भी बाधा मुक्त रख सकते हैं।
पुण्य प्राप्ति हेतु
: कर्पूर जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार देवी–देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर (कपूर) जरूर जलाएं।
पितृदोष और कालसर्पदोष से मुक्ति हेतु : कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि हमें शायद पितृदोष है या काल सर्पदोष है। दरअसल, यह राहु और केतु का प्रभाव मात्र है। इसको दूर करने के लिए घर के वास्तु को ठीक करें।
यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो प्रतिदिन सुबह, शाम और रात्रि को तीन बार घी में भिगोया हुआ कर्पूर जलाएं। घर के शौचालय और बाथरूप में कर्पूर की 2-2 टिकियां रख दें। बस इतना उपाय ही काफी है।
आकस्मिक घटना या दुर्घटना से बचाव : आकस्मिक घटना या दुर्घटना का कारण राहु, केतु और शनि होते हैं। इसके अलावा हमारी तंद्रा और क्रोध भी दुर्घटना का कारण बनते हैं। इसके लिए रात्रि में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कर्पूर जलाएं।
हालांकि प्रतिदिन सुबह और शाम जिस घर में कर्पूर जलता रहता है उस घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती। रात्रि में सोने से पूर्व कर्पूर जलाकर सोना तो और भी लाभदायक है।
सकारात्मक उर्जा और शांति के लिए : घर में यदि सकारात्मक उर्जा और शांति का निर्माण करना है तो प्रतिदिन सुबह और शाम कर्पूर को घी में भिगोकर जलाएं और संपूर्ण घर में उसकी खुशबू फैलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाएगी। दु:स्वप्न नहीं आएंगे और घर में अमन शांति बनी रहेगी है।
वैज्ञानिक शोधों से यह भी ज्ञात हुआ है कि इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं जिससे वातावरण शुद्ध हो जाता है तथा बीमारी होने का भय भी नहीं रहता।
अचानक धन प्राप्ति का उपाय:- गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें। शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। इससे आपको अचानक धन मिल सकता है।
यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिन तक करेंगे तो लाभ मिलेगा। यह कार्य नवरात्रि के दौरान करेंगे तो और भी ज्यादा असरकारक होगा।
वास्तु दोष मिटाने के लिए : यदि घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्मित हो रहा है तो वहां एक कर्पूर की 2 टिकियां रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तब दूसरी दो टिकिया रख दें। इस तरह बदलते रहेंगे तो वास्तुदोष निर्मित नहीं होगा।
भाग्य चमकाने के लिए : पानी में कर्पूर के तेल की कुछ बूंदों को डालकर नहाएं। यह आपको तरोताजा तो रखेगा ही आपके भाग्य को भी चमकाएगा। यदि इस में कुछ बूंदें चमेली के तेल की भी डाल लेंगे तो इससे राहु, केतु और शनि का दोष नहीं रहेगा, लेकिन ऐसे सिर्फ शनिवार को ही करें।
पति–पत्नी के बीच तनाव को दूर करने हेतु : रात को सोते समय पत्नी अपने पति के तकिये में सिंदूर की एक पुड़िया और पति अपनी पत्नी के तकिये में कपूर की 2 टिकियां रख दें। प्रातः होते ही सिंदूर की पुड़िया घर से बाहर कही उचित स्थान पर फेंक दें तथा कपूर को निकाल कर शयन कक्ष में जला दें।
यदि ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो प्रतिदिन शयनकक्ष में कर्पूर जलाएं और कर्पूर की 2 टिकियां शयनकक्ष के किसी कोने में रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तो दूसरी रख दें।
धनवान बनने के लिए : रात्रि काल के समय रसोई समेटने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग तथा कपूर जला दिया करें। यह कार्य नित्य प्रतिदिन करेंगे तो धन–धान्य से आपका घर भरा रहेगा। धन की कभी कमी नहीं होगी।
विवाह हेतु : विवाह में आ रही बाधा को दूर करना चाहते हैं तो यह उपाय बहुत ही कारगर है। 36 लौंग और 6 कपूर के टुकड़े लें, इसमें हल्दी और चावल मिलाकर इससे मां दुर्गा को आहुति दें।
मनचाही भूमि या भवन पाने के लिए
: यह उपाय नवरात्रि के दिन करने का है। सबसे पहले उस स्थान की थोड़ी–सी मिट्टी लाकर एक कांच की शीशी में उसे डालें। उसमें गंगा जल और कपूर डालकर उसे पूजा में जौ के ढेर पर स्थापित कर दें। नवरात्र भर उस शीशी के आगे नवार्ण मन्त्र ‘ऐं हीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे‘ का पांच माला जप करें और जौ में रोज गंगा जल डालें। नवमी के दिन थोड़े से अंकुरित जौ निकाल लें और ले जाकर मनचाही जगह पे डाल दें। कांच की शीशी को छोड़कर शेष सामग्री को नदी में डाल दें। देवी की कृपा हुई तो आपको मनचाहा घर मिल जाएगा।
धन की समस्या से झूझ रहे तो कपूर के ये टोटके बना देंगे आपको रातों रात मालामाल
* ग्रह शांति के लिए
* पुण्य प्राप्ति हेतु
कपूर का यह छोटा सा टोटका आपको चंद दिनों में बना देगा लखपति
आप सभी जानते ही हैं कि अमीर बनने की चाह तो हर किसी में होती है लेकिन उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. हम सभी इस बात से वाकिफ है कि पूरी जिंदगी पैसों की कमी इंसान को अपने सपनों को पूरा करने से रोक देती है और इस कारण वह ऐसे ही रहते हैं. वहीं अगर ऐसे में अगर कुछ टोटके या उपाय किये जाएं, तो इसका फायदा हर किसी को प्राप्त हो सकता है और वह अमीर बन सकता है. जी हाँ, वैसे इसके कई सरल उपाय भी है जिन्हे करने से लाभ होता है. आप सभी कपूर के बारे में तो जानते ही होंगे कपूर सभी के घरों में होता है और कपूर का लोग पूजा–पाठ और हवन के समय भी उपयोग करते हैं. ऐसे में कपूर के इस्तेमाल से हम अमीर बनने के टोटके भी कर सकते हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आइए बताते हैं.
कपूर के टोटके – आप सभी को बता दें कि घर में पॉजिटिविटी के लिये रोज सुबह और शाम को कपूर को घी में भिगो कर जलाएं और पूरे घर में इसकी खुशबू फैलाएं. कहते हैं इससे घर में शांति बनी रहती है और लाभ होता है.
पैसे के लिये – कहा जाता है रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जला लें और इस टोटके को कुछ दिनों तक रोज करें इससे आपको कुछ ही दिनों में धनलाभ होने लगेगा और आपके पास एक–एक करके चरों और से पैसा आने लगेगा.
सौभाग्य के लिये
– इसके लिए 12 साबूदाने लेकर कपूर की मदद से जलाएं और आप चाहे तो यह उपाय रात दिन दोनों में से कभी भी कर सकते हैं. ध्यान रहे कि यह उपाय केवल बृहस्पतिवार को किया जाए तो अधिक शुभ होगा.
Source:
Speaking Tree (The Times of India)
धन, बुद्धि और भाग्य दिलाते हैं कपूर के ये 7 शास्त्रीय उपाय
कपूर के शास्त्रीय उपाय
पूजा–पाठ में
कपूर का इस्तेमाल
किया जाता है।
इसे हिन्दू धर्म
के अनुसार
पवित्र माना जाता
है। हवन सामग्री
में कपूर का
विशेष महत्व है।
इसके इस्तेमाल के
बिना ऐसा धार्मिक
कार्य अधूरा ही
माना जाता है।
धर्म के अलावा
स्वास्थ्य की दृष्टि
से भी कपूर
फायदेमंद है। विज्ञान
ने स्वयं बताया
है कि पूजा
या हवन करते
समय जब हम
कपूर जलाते हैं,
तो उससे निकलने
वाला धुआं आसपास
की नकारत्मक ऊर्जा
को समाप्त करता
है।
यह कपूर हमारे आसपास हवा में मौजूद दूषित कणों को काटता है। इसलिए डॉक्टर घर में कपूर जलाने की सलाह देते हैं। हाल ही में कपूर से जुड़ा एक घरेलू नुस्खा भी काफी प्रसिद्ध हुआ था। जिसके अनुसार नीम के पत्तों के तेल में कपूर की 2-3 टिकिया डालकर उसे जलाने से घर में मच्छर नहीं आते। साथ ही घर की वायु भी स्वच्छ हो जाती है।
लेकिन आज हम आपको कपूर की मदद से मिलने वाले स्वास्थ्य संबंधी नहीं, वरन् कुछ शास्त्रीय प्रयोग बताने जा रहे हैं। हिन्दू शास्त्र, धर्म से कुछ अलग हैं। ये शास्त्रीय ज्ञान हमें अपने जीवन को संवारने में मदद करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, ऐसी ही कुछ विधाएं हैं जिनके प्रयोग से हम जीवन में आ रहे संकटों के रुख मोड़ सकते हैं। तकलीफ होने पर लोग इन शास्त्रीय उपायों का प्रयोग करते हैं, लेकिन पहले भी यदि ये उपाय किए जाएं तो परेशानी का मुख नहीं देखना पड़ेगा।
खैर यहां हम कपूर के प्रयोग से होने वाले कुछ शास्त्रीय उपायों की चर्चा करने जा रहे हैं। आशा है कि आपको ये उपाय पसंद आएंगे और आप इनका प्रयोग कर अपने जीवन और भी बेहतर बना सकेंगे।
कपूर की टिकिया छोटी सी होती है। बाजार में अगर आप कपूर खरीदने जाएंगे तो यह आपको छोटी–सी डिब्बी में सफेद रंग की चौकोर आकार में मिलेगी। लेकिन इस छोटे आकार में कई चमत्कार समाए हैं।
बुद्धि प्राप्ति के लिए
कपूर का इस्तेमाल
कर आप बुद्धि
एवं धन दोनों
पा सकते हैं।
इसके लिए एक
खास प्रकार का
उपाय शास्त्रों में
दर्ज है जिसे
विशेषत: बुधवार के दिन
किया जाता है।
यह उपाय कुंडली
में मौजूद बुध
दोष को भी
शांत करता है।
इसके लिए बुधवार के दिन सुबह नहाने के बाद हरे रंग के वस्त्र धारण करें। हरे रंग के वस्त्र या अन्य वस्तुओं का दान करें। इन वस्तुओं में घी, कांसा, कर्पूर व मिश्री का दान शामिल करने से अधिक लाभ प्राप्त होता है।
सौभाग्य पाने के लिए
अगर आप अपना
भाग्य चमकाना चाहते
हैं, तो कपूर
का एक शास्त्रीय
प्रयोग कर सकते
हैं। इसके लिए
12 साबूदाने लेकर कर्पूर
की मदद से
इन्हें जला दें।
यह उपाय किसी
भी दिन किया
जा सकता है,
किंतु अगर बृहस्पतिवार
को किया जाए
तो अधिक शुभ
माना जाता है।
शनि कृपा के लिए
अगर आप शनि
देव के अशुभ
प्रभाव से परेशान
हैं या जीवन
में अधिक सुख
प्राप्त करने के
लिए उनकी कृपा
पाना चाहते हैं,
तो कपूर के
उपयोग से होने
वाला एक शास्त्रीय
उपाय आपकी मदद
कर सकता है।
इसके लिए शनि
यंत्र धारण करें
किंतु कोई साधारण
शनि यंत्र नहीं,
वरन् कर्पूर की
कालि ख से
लिपित यंत्र धारण
करें।
मां लक्ष्मी की कृपा के लिए
कपूर के शास्त्रीय
उपाय
आपको
धन
की
देवी
लक्ष्मी
जी
की
भी
कृपा
दिला
सकते
हैं।
लक्ष्मी
जी
की
कृपा
पाने
के
लिए
लोग
“श्री
यंत्र”
घर
में
लाते
हैं।
मां
लक्ष्मी
को
प्रसन्न
करने
के
लिए
खास
प्रकार
का
श्री
यंत्र
चुना
जाता
है,
जिसमें
उनका
प्रतीक
भी
बना
हो।
इस यंत्र
को घर
में लाने
से पहले
कपूर के
इस्तेमाल
से एक
छोटा–सा
उपाय करें।
इससे आपको
अधिक फल
हासिल होगा।
उपाय के
अनुसार रविपुष्य,
गुरुपुष्य
नक्षत्र या
अन्य शुभ
मुहूर्त में
रजत, ताम्र,
स्वर्ण या
भोजपत्र पर
इस यंत्र
को कपूर
का दीपक
दिखाकर घर
में स्थापित
करें। इस
यंत्र की
पूजा–अर्चना
से दुख,
दरिद्रता
दूर होकर
घर में
चिरस्थाई
लक्ष्मी का
वास होता
है।
फिजूल खर्ची से बचाए
अगर आपके
घर में
धन तो
आता है
लेकिन अनचाहे
खर्चे से
जल्द से
जल्द चला
जाता है।
तो कपूर
का एक
उपाय करें।
इसके लिए
सूर्यास्त के
समय कर्पूर
का दीप
जलाएं, उसे
सारे घर
में घुमाएं।
अंत में
तुलसी पर
आरती करके
घर के
मंदिर में
स्थापित कर
दें। इससे
देवी लक्ष्मी
का आशीर्वाद
प्राप्त होगा।
हर शाम करें ये उपाय
लेकिन अगर
आप रोजाना
भी यह
कार्य करें,
तो आपके
घर में
धन और
खुशियां दोनों
बनी रहेंगी।
रोजाना संध्या
के समय
घर के
हर बैडरूम
में कपूर
जलाने से
रोग–शोक
नष्ट होते
हैं।
बुरी ऊर्जा रखे दूर
घर में
बुरी ऊर्जा
का वास
होने से
दुख–क्लेश
बढ़ता है,
इसके छुटकारा
पाने के
लिए कपूर
का प्रयोग
करें। इसके
लिए थोड़े
से गंगा
जल में
कपूर मिकलाकर
मेन गेट
पर छिूड़क
दें, ऐसा
करने से
किसी भी
तरह की
बुरी बला
और नकारात्मक
प्रभाव घर
में प्रवेश
नहीं करता।
अमीर बनने के उपाय – कपूर के टोटके
जिस तहर से कपूर का उपयोग घर में पूजा पाठ के लिए होता है ठीक उसी तरह से कपूर का इस्तेमाल प्राचीन टोटकों के लिए भी किया जाता रहा है। कपूर का इस्तेमाल घरों में पूजा के लिए होता है और ज्यादातर कपूर का इस्तेमाल आरती के समय किया जाता है। इससे भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। कपूर से तन मन को शांति भी मिलती है। कपूर आपकी सेहत के लिए भी लाभदयक है साथ ही साथ कपूर आपके बिगड़े हुए कामों, पैसों की कमी और वास्तुदोष को भी ठीक करता है। आइये जानते हैं कैसे करें कपूर का प्रयोग घर की समस्या को दूर करने के लिए।
कपूर के ये उपाय बनाएंगे मालामाल
धनवान बनने के लिए
यदि आपके पास धन की कमी हो या धन की समस्या से झूझ रहे हों तो आप कपूर का इस्तेमाल करें। रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। इस टोटके को कुछ दिनों तक रोज करें। यह उपाय आपको धन से मालामाल कर देगा। पैसों की कमी भी नहीं रहेगी।






