लकी चार्म: निकल पड़ेगी प्यार पैसा और करियर की गाड़ी, 

किस्मत, प्यार और पैसों से जुड़ी हर परेशानी को दूर करना है तो राशि अनुसार लकी  चार्म का उपयोग करें। अगर लकी चार्म अपने साथ रखें तो प्यार और पैसों में भी किस्मत का हमेशा साथ मिलता है।

जी हां, ज्योतिष के अनुसार हर राशि का किसी न किसी वस्तु पर अपना विशेष प्रभाव होता है। ऐसी वस्तुए हमेशा साथ रखने से राशि और ग्रहों का शुभ प्रभाव पड़ता है। ये वस्तएं लकी चार्म कहलाती है। अगर आप चाहते हैं आपके हर काम बने तो लकी चार्म अपने पास रखें।

मेष- मेष राशि वाले लकी चार्म के रूप में लाल हकीक अपने साथ रखें।

वृष- वृष राशि वाले अगर सफेद कोड़ी को लकी चार्म के रूप में अपने पास रखें तो किस्मत हमेशा साथ देती है।

मिथुन- गणेश रूद्राक्ष मिथुन राशि वालों के लिए लकी रहेगा।

कर्क- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए चांदी का चंद्रमा कर्क राशि वालें हमेशा अपने साथ रखे तो हर काम बनते चले जाएंगे।

सिंह- सिंह राशि वालें सोने या तांबे का बना सूर्य का लॉकेट साथ में रखें या पहनें यही आपका लकी चार्म होगा।

कन्या- राशि के अनुसार गणेश जी का लॉकेट आपके लिए लकी चार्म साबित होगा।  इसे पहने या अपने साथ रखें।

तुला- इस राशि वालों के लिए लकी चार्म के रूप में गौमती चक्र सर्वश्रेष्ठ रहेंगे।

वृश्चिक- मंगल की इस राशि के लोग हाथी दांत से बनी किसी भी वस्तु का लॉकेट गले में पहनें या अपने साथ रखें।

धनु- इस राशि का स्वामी गुरु है इसलिए आप हल्दी की गांठ को अपना लकी चार्म बनाएं।

मकर- फिरोजा रत्न लॉकेट में बना कर पहने तो वो आपके लकी चार्म का काम करेगा।

कुंभ- शनि देव की राशि के लोग अष्ट धातु की अंगुठी को अपना लकी चार्म बना कर पहनें।

मीन- इस राशि के लोग लकी चार्म के लिए गोल्ड से बनी कोई भी वस्तु अपने साथ रख सकते हैं।

 

Share.
Leave A Reply