•माइग्रेन सर में होने वाले सबसे तेज दर्दों में से एक है। इसकी वजह से सर और कान के पीछे के हिस्से में असहनीय दर्द का अनुभव होता है। •माइग्रेन (About Migraine Pain in Hindi) •माइग्रेन एक प्रकार का न्यूरोवेस्कुलर विकार (Neurovascular Disorder) है जिसमें सिर में रूक-रूक कर दर्द होता है। हालांकि माइग्रेन के समय मस्तिष्क की सटीक क्रियाविधि (The Exact Mechanism) की जानकारी नहीं है लेकिन ऐसा माना जाता है की माइग्रेन के समय दिमाग में रक्त का संचार बढ़ जाता है जिससे व्यक्ति को तेज सिरदर्द होने लगता है। •माइग्रेन सेरेब्रल कॉर्टेक्स (Cerebral Cortex) की बढ़ी हुई…
Author: News India Web
माउथ अल्सर को मुंह में छाला आना कहते हैं। मुंह के अंदर जो नर्म और मुलायम ऊतक होते हैं, जिसे म्यूकस मेंब्रेन (mucous membrane) कहते हैं, उसी में छाले पड़ते हैं। यह अकसर खाने के दौरान या काफी गर्म खाने से गाल के चमड़े के कटने से होता है। मुंह में अगर छाले हो जाएं तो कुछ भी खाने में काफी परेशानी होती है। खाना तो दूर पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है। छाले होने पर मुंह में तेज जलन और दर्द होता है। कुछ लोगों को तो भोजन नली तक में छाले हो जाते हैं। मुंह में छाला…
•मलेरिया बुखार के कारण प्रतिवर्ष की कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों के काटने से फैलनी वाली इस बीमारी के विषय में जानकारी बेहद कारगर है। आइए जानें मलेरिया के बारें में: •मलेरिया (About Malaria in Hindi) •मलेरिया मादा ऐनोफ्लीज मच्छर (Female Anopheles Mosquito) के काटने से फैलता है, जोकि गंदे पानी में पनपते हैं। ये मच्छर आमतौर पर दिन ढलने के बाद काटते हैं। जब संक्रमित मादा एनाफिलीज मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है तो संक्रमण फैलने से उसमें मलेरिया के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। मलेरिया के दौरान रोगी को तेज…
गलसुआ (Mumps) एक वायरल संक्रमण (Viral Infection) है। यह हालाँकि शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है लेकिन, मुख्य रूप से लार ग्रंथियों को प्रभावित करता है जो कान और जबड़े के बीच में प्रत्येक गाल के पीछे स्थित होती हैं। गलसुआ लार ग्रंथियों (Salivary Glands) की सूजन (Swelling) और दर्द (Pain) का कारण बनता है। यह रोग मुख्य रूप से 5 से 15 वर्ष की उम्र में अधिक देखने को मिलता है। लड़कों की अपेक्षा लड़कियों में (Specially in girl) यह रोग जल्दी होता है। एंटीबायोटिक दवाओं से गलसुआ का इलाज संभव नहीं है, यह दो हफ्तों…
उबकाई आना उल्टी होने का एहसास मात्र है। कुछ लोगों को मितली ज्यादा आती है। विशेषकर यात्रा के समय कुछ लोगों को उबकाई की समस्या होती है। इसे मोशन सिक्नेस (Motion Sickness) भी कहते हैं। यह गाडी से यात्रा के दौरान या या नाव से यात्रा के दौरान (Sea Sickness) विशेष रूप से महसूस किया जाता है। कारण : • ऐंटी बायोटिक (Anti Biotic) दवाईयों के कारण अक्सर पेट में गड़बड़ी हो जाती है जो मितली या उल्टी का कारण बन जाता है। • कुछ लोगों को यात्रा के दौरान मितली, उल्टी का अनुभव होता है। इसके लिये इसकी दवॉंए…
ऑस्टियोपोरोसिस में अस्थि खनिज घनत्व (BMD) कम हो जाता है, हड्डियां खोखली व कमजोर पड़ने लगती हैं और हल्का दबाव पड़ने पर टूट जाती हैं| ऐसी स्थिति में हड्डी का फिर से जुड़ना मुश्किल हो जाता है। ऑस्टियो आर्थराइटिस में कार्टिलेज (Cartilage) अपनी इलास्टिसिटी (Elasticity) खो देता है। महिलाओं में होती हैं अधिक समस्या पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह बीमारी ज्यादा पाई जाती है। उम्र के साथ साथ महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजोन का स्तर का घटता जाता है और उनमें ऑस्टियोपोरोसिस होने की आशंका बढ़ने लगती है। रजोनिवृत्ति वाली प्रत्येक तीसरी महिला इस बीमारी से पीड़ित है। बीमारी…
शरीर के अंदर असामान्य रूप से जमा वसा ही ओबेसिटी (Obesity) है। सामान्यतौर पर व्यक्ति की लंबाई के अनुपात में यदि शारीरिक वजन ज्यादा हो तो उसे मोटापा (Motapa) माना जाता है लेकिन ओबेस लोगों के शरीर पर फैट मोटे लोगों की तुलना में कहीं अधिक होता है, जो न केवल शरीर को बेडौल बनाता है बल्कि कई तरह की अन्य शारीरिक समस्याओं का कारण भी बनता है। ओबेसिटी में शरीर का बीएमआई या बॉडी मास इंडेक्स (Body Mass Index- BMI) 30 या उससे भी अधिक हो जाता है। शरीर की यह स्थिति चिंताजनक होती है क्योंकि इतना मोटापा अन्य…
प्रीमेच्योरर इजैकुलेशन (Premature Ejaculation) अर्थात शीघ्रपतन पुरुषों को होने वाली एक प्रकार की यौन समस्या है। इस समस्या में सेक्स के दौरान चरम या कामोताप (Orgasm) से पूर्व ही वीर्य स्खलित (Ejaculate) हो जाता है। शीघ्र पतन का सेक्स लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। क्या है शीघ्रपतन (Details of Premature Ejaculation in Hindi) अच्छे यौंन संबंधों के लिए जरूरी है कि दोनों ही पार्टनर संतुष्ट हो पाएं और चरम को प्राप्त करें, लेकिन शीघ्र पतन (Sighra Patan) की समस्या के चलते पुरुष समय से पहले ही स्खलित हो जाता है और महिला साथी को यौन संतुष्टि नहीं मिल पाती।…
बवासीर (Piles) एक असाध्य रोग है। इसे हेमोरहोयड्स (Haemorrhoids), पाइल्स या मूलव्याधि भी कहते हैं। बवासीर को आयुर्वेद में अर्श यानि दीर्घकालीन प्राणघातक बीमारी कहा जाता है। बवासीर में आंत के अंतिम हिस्से या मलाशय (गुदा) की भीतरी दीवार में रक्त की धमनी और शिराओं में सूजन हो जाती है और वो तनकर फैल जाती है। मल त्याग के वक्त जोर लगाने या दवाब देने से या कब्ज के कड़े मल से रगड़ खाने से रक्त की नसों में दरार पड़ जाती है और नतीजा उसमें से खून का स्राव होने लगता है।बवासीर में मलद्वार के पास रक्त की शिराएं…
अग्न्याशयशोथ (Pancreatitis) अग्न्याशय (Pancreas) में सूजन होना है। अग्न्याशय पेट के पीछे उदर गुहा में स्थित एक अंग है, अग्न्याशय सामान्य रूप से छोटी आंत में पाचन एंजाइमों को छोड़ता है। अगर यह पाचक एंजाइम छोटी आंत में पहुँचने से पहले ही सक्रिय हो जाते है तो यह अग्न्याशय को नुकसान पहुँचा सकते हैं। अग्न्याशयशोथ के प्रकार (Types of Pancreatitis) अग्न्याशयशोथ (Pancreatitis) के दो प्रकार होते हैं: तीव्र अग्नाशयशोथ (Acute Pancreatitis): यह अचानक और थोड़े समय के लिए होता है। अधिकतर लोग उपचार के बाद ठीक हो जाते है । कभी कभी एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस (तीव्र अग्नाशयशोथ) से शरीर के विभिन्न…