प्रीमेच्योरर इजैकुलेशन (Premature Ejaculation) अर्थात शीघ्रपतन पुरुषों को होने वाली एक प्रकार की यौन समस्या है। इस समस्या में सेक्स के दौरान चरम या कामोताप (Orgasm) से पूर्व ही वीर्य स्खलित (Ejaculate) हो जाता है। शीघ्र पतन का सेक्स लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
क्या है शीघ्रपतन (Details of Premature Ejaculation in Hindi)
अच्छे यौंन संबंधों के लिए जरूरी है कि दोनों ही पार्टनर संतुष्ट हो पाएं और चरम को प्राप्त करें, लेकिन शीघ्र पतन (Sighra Patan) की समस्या के चलते पुरुष समय से पहले ही स्खलित हो जाता है और महिला साथी को यौन संतुष्टि नहीं मिल पाती। मेडिकल साइंस की भाषा में कहा जाए तो, इंटरकोर्स आरम्भ होने के 60 सेकंड के अंदर ही अगर पुरूष का वीर्य-स्खलित हो जाए तो इसे शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) कहा जाता है।
कारण :
शीघ्रपतन या प्रीमेच्योीर इजैकुलेशन शीघ्रपतन के कारण (Causes of Premature Ejaculation)
शीघ्रपतन के कई कारण जैसे- गलत तरीके से हस्तमैथुन, तनाव या चिंता, मस्तिष्कीय रसायनों का असुंतलन या खराब खान-पान व जीवनशैली आदि हो सकते हैं। हालांकि शीघ्रपतन (Shighrapatan ) का इलाज संभव है, कुछ बातों का ध्यान रखकर शीघ्रपतन की समस्या से निजात पाई जा सकती है और दांपत्य जीवन को दोबारा खुशहाल बनाया जा सकता है।
शीघ्रपतन के कई अन्य कारण हो सकते हैं जैसे – बढ़ती उम्र तथा प्रोस्टेरट की समस्याम आदि। साथ ही डर, असुरक्षा, छुपकर सेक्स, शारीरिक व मानसिक परेशानी भी इस समस्या का एक कारण हो सकती है। इसके कारणों की सही जानकारी होना जरूरी होता है।
शीघ्रपतन के जोखिम (Risks of Premature Ejaculation)
शीघ्रपतन का रोगी स्वेभाव में चिड़चिड़ा हो जाता है, उसे सिरदर्द व तनाव जैसी शारीरिक समस्यातएं भी हो सकती हैं। कई बार देखा जाता है कि शीघ्रपतन से ग्रसित व्यक्ति की कुछ समय के बाद सेक्स में अरूचि भी होने लगती है व शारीरिक दुर्बलता भी हो सकती है।
शीघ्रपतन का इलाज समय पर न किए जाने अथवा इसका ठीक प्रकार से इलाज न किए जाने पर रोग गंभीर रूप ले सकता है।
शीघ्रपतन (Premature Ejaculation ) के किसी भी स्तर पर पुरुष अपनी स्खलन क्रिया को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं, जिस कारण वे अपने उत्थान को बनाने में असफल (Erectile Dysfunction) रहते हैं और उस वक्त वीर्य को स्खलित होने से रोक नहीं पाते जब वीर्यपात नहीं करना चाहिए।
बचाव :
शीघ्रपतन या प्रीमेच्योैर इजैकुलेशन के उपाय (Remedies of Premature Ejaculation in Hindi)
शीघ्रपतन के कारण, प्रकार व स्तर के आधार पर इसका उपचार भी अलग-अलग हो सकता है। योग व एक्सरसाइज, कुछ विटामिन व जड़ी-बूटियों, आदि की मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। संसर्ग के बीच-बीच में ऊर्जा देने वाले तरल, जैसे ग्लूकोज, जूस, दूध, आदि का सेवन करने से भी आराम मिलता है ।
शीघ्रपतन का देसी उपचार (Home Remedies of Premature Ejaculation)
•कई लोग मानते हैं कि शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) के देसी उपचार के तौर पर कौंच के बीज, सफेद मूसली और अश्वगंधा के बीजों को बराबर मात्रा में मिश्री के साथ मिलाकर बारीक चूर्ण बना कर एक चम्मच चूर्ण सुबह और शाम एक कप दूध के साथ लेने से शीघ्रपतन और वीर्य की कमी आदि समस्याएं दूर होती हैं।
•शहद और अदरक का साथ सेवन करने से भी शीघ्रपतन (Shighrapatan) की समस्यात दूर होती है।
•लहसुन भी इस समस्या को दूर करने में सहायक होता है। इसके लिये दिन में कच्चीी लहसुन की चार कलियां चबाएं। इसके नियमित सेवन से पेट की समस्याक के साथ-साथ शीघ्रपतन की समस्यां भी दूर होती है।
•सौंफ को भी प्राकृतिक कामोत्ते जक के नाम से जाना जाता है। सौंफ के सेवन से कामेच्छास बढ़ती है और शीघ्रपतन की समस्याे भी दूर होती है।
योग व व्यायाम (Exercises for Premature Ejaculation)
नियमित योग व व्यायाम से भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिये आप केगल व्यागयाम कर सकते हैं। इसके अलावा योग में योग की अश्विनी मुद्रा का अभ्यास करें। इससे आप सेक्स का समय बढ़ा सकते हैं। वज्रोली मुद्रा से भी इजैकुलेशन के समय को बढ़ाया जा सकता है।
अगर बार-बार संभोग करते समय स्खलन साथी और आप दोनों की इच्छा से पहले हो रहा हो तो डॉक्टर के सामने खुलकर अपनी समस्यान को बताएं और अपने पार्टनर से भी इस बारे में खुलकर बात करें। इस समस्या का उपचार पूरी तरह से संभव है।
न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |
