1 यदि अकाल मृत्यु का भय सताता है ,तो ये श्रेष्ठ उपाय है। किसी भी सोमवार से शुरू कीजिए। लगातार 7 सोमवार करना है।

 सुबह सूर्योदय के पश्चात , नित्ये कर्म से निवृत होकर किसी भी शिव मंदिर में जाईये। शक्कर मिश्रित दूध से शिवलिंग का अभिषेक कीजिए और निम्न मंत्र की एक माला ( 108  बार ) का जाप कीजिए। 

अकाल मृत्यु का भय समाप्त होगा और अकाल मृत्यु नहीं होगी। 

त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। , उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

2 यदि मृत्यु के देवता यमराज के पिता सूर्य देव की कृपा  जिस व्यक्ति पर होती है ,

 उसे अकाल मृत्यु और यमराज की यातनाओं का भय नहीं सताता।

सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान इत्यादि करके जो भी व्यक्ति भगवान सूर्य नारायण को

जल अर्पित करता है। 

उसके जीवन में साहस, तेज, यश,आत्मविश्वास, सकारात्मकता और सुखों की वृद्धि

होती है। और समाज , घर परिवार में मान सम्मान बढ़ता है।


यमदूत के डर से मुक्ति पाने के लिए सूर्य मंत्रों का प्रतिदिन 11 जाप करके , सूर्ये देव

को जल चढएं।

सूर्य देव के मंत्र ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।

इस मंत्र का जाप करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

 

महा मृत्युंजय यन्त्र 

शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा को नष्ट करने का सबसे बड़ा रामबाण उपाय महा

मृत्‍युंजय यंत्र।

इस यंत्र में स्‍वयं भगवान शिव की शक्‍तियां समाहित हैं और इस यंत्र की पूजा से 

भगवान शिव की कृपा भी प्राप्‍त होती है।

इस यंत्र के प्रभाव से साहस और ऊर्जा में वृद्धि होती है। समाज में मान सम्मान मिलता है 

कैसे करें पूजा

अपने घर के पूजन स्थल पर पूर्व दिशा में इस यंत्र को स्थापित करें। इसके आगे

 धूप और दीप जलाएं। अपने ईष्‍ट देव की आराधना करें और उनसे अपने और अपने परिवार

 के ऊपर कृपा बरसाने की प्रार्थना करें। गंगाजल छिड़क कर घी का दीया 

जलाएं। 

महा मृत्युंजय यंत्र की स्‍थापना का मंत्र   —

ऊॅ त्रयम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

उव्र्वारूकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

महा मृत्युंजय यंत्र के पूजन के समय इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

यह यंत्र मुख्यत: धातु पर बनाया जाता है | इस यन्त्र को लाल या काले धागे में डालकर

गले में भी धारण किया जा सकता है।  या घर पर ही मन्दिर में स्थापित किया जा

 सकता है | यह यंत्र भक्तों को स्वास्थ प्रदान करता है और भक्तों के समस्त रोग मिटा

देता है |

महा मृत्युंजय यंत्र के लाभ

अकाल मृत्यु से बचने के लिए महा मृत्युंजय यंत्र , क्या मृत्यु का समय टल सकता है ?

महा मृत्युंजय यंत्र में भगवान शिव की शक्‍तियां हैं। यह यंत्र आपको बुरी और

नकारात्‍मक शक्‍तियों से रक्षा प्रदान करता भी करता है। यह यंत्र पाप ग्रहों के

 प्रकोप को भी शांत करने की क्षमता रखता है। इस यंत्र के शुभ प्रभाव से भाग्‍य

में वृद्धि, सेहत, किस्मत और समृद्धि में वृद्धि होती है।

1- घर से सभी प्रकार का किया कराया , सभी प्रकार के तांत्रिक बंधन खोलता है। 

2 – शत्रु नष्ट करता है। 

3 – घर में कोई अकाल मृत्यु नहीं होती। 

4 – इस यंत्र से भक्त के सभी रोग खत्म होते हैं , और दीर्घायु होते हैं |

5 – यह यंत्र भक्त के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है |

6 – यह यंत्र मृत्यु के भय को मिटाता है |

7 – शारीरिक पीढ़ा के साथ ही यह मानसिक पीढ़ा को मिटाता है |

कलयुग में लोगों की सहन शक्ति बहुत कम हो गई है | किसी की घर की उन्नति ,

 व्यापार में उन्नति , बच्चों की पढाई में उन्नति देख कर लोग ईर्ष्या का भाव

पाल लेते हैं। थोड़ी कहा सुनी हो जाती है , तो मन ही मन द्वेष पाल लेते हैं और

 किसी मुल्ला मौलवी , निकृष्ट तांत्रिक के मिल कर तंत्र मंत्र करवा देते हैं। 

अच्छ भला तरक्की करता हुआ घर , चारों तरफ से नुक्सान में आ जाता है।

 ऐसे में महा मृत्युंजय यंत्र घर के पूजा के स्थान पर जरूर स्थापित कीजिए।

जय महा काल। 

Share.

न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |

Leave A Reply