आमतौर पर कुछ खाते समय दांतों में उसका अंश फंस जाना, कैविटी, नया दांत निकलना या कोई सख्त चीज़ काटने के कारण दांतों में क्रैक की वजह से भी दांत में दर्द (Toothache) होने लगता हैं। कई बार तो दांत का दर्द कान से लेकर सिर तक चला जाता है जिसके कारण बेहद तकलीफ होती है। दांत का दर्द अधिक होने पर नींद नही आती, इसलिए दांत के दर्द (Danto me Dard) को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिये।
कारण :
• मसूड़ों में इंफेक्शन
यदि किसी भी कारण से मसूड़ों में इंफेक्शन है तो यह दांत दर्द का कारण हो सकता है। इसके कारण टूथ इनेमल (Tooth Enamel) की समस्या भी होती है। इससे दांतों में ठंडा गर्म लगना, मुंह का स्वाद बिगड़ना, गर्दन की ग्लैंड में सूजन आना, मसूड़ों में सूजन आनाआदि समस्याएं आ सकती हैं।
• कैविटीज
इसके कारण दांतों की ऊपरी परत नष्ट हो जाती है। कॉर्बोहाईड्रेट वाला खाना जिसमें ब्रेड, सोडा केक या कैंडी आदि दांतों पर चिपक जाए और अच्छी तरह से साफ न हो तो कैविटी (Cavity) हो सकती है जिसका परिणाम होता है दांतों में दर्द।
• दांत में कीड़ा
इससे दांत पूरी तरह खोखला हो जाता है और उनमें खाना भर जाता है। जो कि दर्द का कारण बनता है। दर्द के कारण दांत काम नहीं करता और उन पर एक प्रकार की गंदगी जमने लगती है।
• टूटे दांत
कुछ खाते वक्त या किसी अन्य कारण से यदि दांत टूट गए हैं तो ऐसे दांतों में दर्द की शिकायत अक्सर रहती है। ऐसे दांतों के इनेमल कमजोर हो जाती है जिससे ये सेंसिटिव हो जाते हैं।
• फिलिंग
यदि दांतों में फिलिंग (Tooth Filling) कराई गई हो तो यह भी कई बार यह दांत दर्द का कारण हो सकती है।
कुछ अन्य कारण निम्न हैं:
• जबड़े पर चोट लगना
• दांत का सड़ना
• कैविटी होना
• कोई सख्त चीज़ काटने के कारण दांतों में क्रैक आ जाना
लक्षण :
• चबाने में दर्द होना
• बुखार, सिरदर्द
• सांस लेने में कठिनाई
आयुर्वेदिक उपचार :
• लौंग
यदि दांत में दर्द हो तो लौंग का तेल रूई में भिगोकर दांत पर लगाइए। कोशिश कीजिए कि तेल मसूड़ों पर न लगे क्योंकि इससे हल्की जलन महसूस हो सकती है।
• एल्कोहल
जी हां आपने ठीक पढ़ा एल्कोहल। एक सिप एल्कोहल से कुल्ला करने पर भी दर्द में आराम मिलता है। इससे दर्द वाला हिस्सा सुन्न हो जाता है। लेकिन स्थाई यह इलाज नहीं है।
• विक्स
विक्स को अपने चेहरे के उस हिस्से की तरफ लगाइए जिस तरफ दांत में दर्द हो। इसके बाद चेहरे को ढंक लें। इससे दर्द में आराम मिलता है।
• आइस
बर्फ के टुकड़े से सिकाई करने पर भी दांत दर्द में बेहद आराम मिलता है।
• काली मिर्च
काली मिर्च के पाउडर को मसूड़ों पर रगड़ने से भी दर्द का हिस्सा सुन्न हो जाता है और दर्द में आराम मिलता है।
• कच्ची प्याज
कच्ची प्याज को 3 मिनट तक दर्द वाले हिस्से पर रगड़ें, इससे भी दर्द में बहुत आराम मिलता है।
• लहसुन
लहसुन की कली को चबाकर उसके रस को लार के साथ मिलकार कुल्ला करें। कुछ ही सेकेंड में दर्द में आराम मिलेगा।
• वनीला अर्क
वनीला अर्क की कुछ बूंदे रूई में लेकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। दांत दर्द में आराम मिलेगा।
• गेहूं के पौधे का रस
अंकुरित गेहूं के पौधे का रस भी कुल्ले के रूप में प्रयोग कर दांत दर्द से बचा जा सकता है। यह मसूड़ों के विषम पदार्थों को निकालकर जीवाणुओं की वृद्धि को रोकता है।
• पैरॉक्साइड
दांतों में दर्द होने पर पैरॉक्साइड से कुल्ला करें। लेकिन ध्यान रहे इसे कभी निगलें नहीं। इससे भी दांत दर्द में आराम मिलता है।
बचाव :
• कोई पेनकिलर लें।
• आइस पैक या टॉवेल में आइस लपेटकर उसे गालों पर कुछ देर के लिए रखें। अगर गालों में सूज़न आ जाए और दर्द हो तो फ्रोज़ेन पीज़ को आइसपैक की जगह लगाएँ। ये चेहरे के आकार के अनुसार बदल सकते हैं।
• अगर दो दिनों में दर्द नहीं जाता तो डेन्टिस्ट (Dentist) के पास जाएँ। हो सकता हैं ज़्यादा कॅविटी या क्रैक की वजह से दर्द हो।
• दांत का डॉक्टर आपके मुंह की जांच करेगा और एक्स-रे लेगा। फिर दांत का डॉक्टर दांत को ठीक करेगा या निकाल देगा। आपको दर्द निवारक दवाएं या एंटीबायोटिक लेने के लिए कहा जा सकता है। डॉक्टर की बताई गई दवाएं लें।
न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |
