गले में दर्द (Throat ache) सामान्य सर्दी का संकेत भी हो सकता है और वोकल कोर्ड में इंफेक्शन या स्ट्रेप थ्रोट (strep throat) जैसी किसी गंभीर समस्या का लक्षण भी। इसमें गले में चुभन या छिला हुआ महसूस होता है और कुछ खाने में दिक्कत महसूस होती है।

गले में दर्द बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी हो सकता है, खासकर जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune System) कमजोर होती है, वह गले के इंफेक्शन से जल्दी प्रभावित होते हैं। गले में इंफेक्शन या दर्द होने पर गला अंदर से लाल और कुछ सूजा हुआ नजर आता है। वोकल कोड भी अपेक्षाकृत फूले हुए नजर आते हैं ।

कारण :

• सामान्य सर्दी जो वायरल इंफेक्शन से हो सकती है।
• आवाज वाली ग्रंथियों लैरींगाइटिस (Laryngitis) में इंफेक्शन होना।
• टांसिल में इंफेक्शन होने से।
• टांसिल के आस-पास के ऊतकों में संक्रमण होने से।
• धूम्रपान, प्रदूषण, जोर से चिल्लाने के कारण।
• नाक की जगह गले से सांस लेने के कारण ।
• गले में किसी तरह की कोई चोट लगने से।

लक्षण :

• गले के साथ कनपटी तक दर्द होना
• गले में दर्द होना
• निगलने में कठिनाई होना
• हल्की खाँसी व गले में खराश महसूस होती है
• जबड़ा खोलने में परेशानी होना
• कई बार कान में भी दिक्कत होना
• गले में चुभन होना

बचाव :

• गुनगुने पानी में नमक डालक कर गरारे करें।
• गरम पानी की भाप लें।
• गले की सिकाई करें।
• तुलसी और लौंग जैसे घरेलू उपायों को गले के दर्द (Gale me Dard) से राहत के लिए इस्तेमाल करें।
• गले में दर्द हो तो ज्यादा बोलें या चिल्लाएं नहीं।
• गर्म पेय जैसे चाय, कॉफी और सूप पीएं।
• धूम्रपान न करें।
• झूठा खाना या झूठे बर्तनों में खाना न खाएं।
• धूल, प्रदूषण, धुएं आदि से दूर रहें।

गले के दर्द में इन बातों का रखें ध्यान (Precautions for Throat Ache)
• लिंफ नोड यानि की जबड़े के नीचे के हिस्से में सूजन आई हो तो विशेष ध्यान दें।
• गला अचानक दर्द करने लगे और बुखार आ जाए तो भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
• एक सप्ताह से अधिक समय तक भी समस्या बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
• निगलने में दिक्कत सामान्य है लेकिन यदि पानी भी नहीं पी पा रहे तो सचेत रहें।
• गले के साथ बाहरी हिस्से भी दर्द करने लगे या सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
• जोड़ों में या कान में दर्द हो तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
• बलगम में खून आ रहा हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Share.

न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |

Leave A Reply