अपनी विशेष सेवकाई को असरदार तरीके से पूरा करे
 जैक पूनन | 03 October 2021
पुराने नियम में, भविष्यवक्ताओं ने परमेश्वर के लोगों के बीच अलग किए/ बचे हुए लोगों के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि कैसे परमेश्वर के लोगों के बीच आत्मिक पतन के समय में, कुछ लोग ऐसे होंगे जो परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य रहेंगे। भविष्यवक्ताओं का विषय पुनःस्थापन/मरम्मत करना था।उदाहरण के लिए, होशे ने आत्मिक व्यभिचार और परमेश्वर के अपरिवर्तनीय प्रेम के बारे में बताया। हबक्कूक ने विश्वास के संघर्ष और विश्वास के विजय के बारे में बताया। जकर्याह का बोझ परमेश्वर के लोगों का बेबीलोन से निकलकर यरूशलेम में प्रवेश करना था। हाग्गै का बोझ मंदिर का निर्माण करना था। प्रत्येक भविष्यवक्ता के पास परमेश्वर द्वारा उसे दिया गया एक अनोखा बोझ था – लेकिन वे सभी परमेश्वर के लोगों के बीच पवित्रता की कमी के बारे में चिंतित थे।“जितना अधिक हम परमेश्वर के हृदय के साथ सहभागिता में आएंगे, उतना ही अधिक हम उसके बोझ को साझा करेंगे।”पवित्रता और परमेश्वर का न बदलनेवाला प्रेम सभी भविष्यवक्ताओं का बोझ था: परमेश्वर के लोगों में पवित्रता और लोगों के लिए परमेश्वर का अपरिवर्तनीय प्रेम, भले ही वे आत्मिक व्यभिचार में हों और भटक गए हों। परमेश्वर की इच्छा हमेशा अपने लोगों को वापस लाने की थी। वह उन्हें अनुशासित करता है; परन्तु फिर वह अनुशासन समाप्त होने के बाद उन्हें अपने पास वापस लाना चाहता है।इसी तरह से सच्ची नबुवत की सेवकाई को कलीसिया में भी कार्य करना चाहिए। आज कलीसिया में एक सच्चे भविष्यवक्ता के पास वही बोझ होगा जो पुराने नियम के भविष्यवक्ताओं में परमेश्वर के लोगों के बीच पवित्रता के लिए था। और वह परमेश्वर के अपरिवर्तनीय, सहनशील, करुणामय प्रेम के द्वारा प्रेरित होगा और परमेश्वर से पीछे हटे हुए लोगों को उसके पास वापस लाने और वास्तविक पवित्रता की सदा इच्छा रखता है। प्रत्येक कलीसिया में एक नबुवत की सेवकाई होनी चाहिए, यदि कलीसिया को जीवित रखना है और परमेश्वर के लिए कार्य करना है जैसा कि उसे करना चाहिए।परमेश्वर आपके हृदय में जो बोझ डालता है वह लगभग हमेशा उस सेवकाई का संकेत होता है जिसकी उसने आपके लिए योजना बनाई है। इसलिए प्रभु से एक बोझ प्राप्त करने की प्रतीक्षा करें। यदि आप बिना बोझ के प्रभु की सेवा करते हैं, तो आप कुछ समय बाद प्रभु के काम से ऊब (थक) जाएंगे, और आप संभवतः धन, मनुष्य के सम्मान या सांसारिक आराम की तलाश में अपने आपको पाएँगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बहुत से लोग जो आज प्रभु की सेवा करने का दावा करते हैं, उनके पास सेवकाई के लिए परमेश्वर द्वारा दिया गया कोई बोझ नहीं है।परमेश्वर एक व्यक्ति को बच्चों के बीच काम करने के लिए और दूसरे को सुसमाचार प्रचार के लिए बोझ दे सकता है। तौभी दूसरे व्यक्ति को परमेश्वर के लोगों को सिखाने के लिए बोझ दिया जा सकता है। परमेश्वर मसीह के शरीर के विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग बोझ देता है। हमें किसी और की सेवकाई की नक़ल नहीं करनी चाहिए और न ही उसके समान बोझ रखने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरों पर अपना बोझ रखने के लिए दबाव न डाले; और किसी और को उनका बोझ आपको देने की अनुमति न दें। परमेश्वर को स्वयं आपको एक बोझ देने दे – वह जो उसने आपके लिए योजना बनाई है।जितना अधिक हम परमेश्वर के हृदय के साथ सहभागिता में आएंगे, उतना ही अधिक हम उसके बोझ को साझा करेंगे। यदि परमेश्वर ने आपको एक सुसमाचार प्रचारक बनने के लिए बुलाया है, तो वह आपको खोई हुई आत्माओं के लिए तरस देगा। यदि परमेश्वर आपको एक शिक्षक बनने के लिए बुलाता है, तो वह आपको उन विश्वासियों के लिए दया देगा जो अंधेरे और धोखे में हैं और जो विजयी जीवन में प्रवेश नहीं कर रहे हैं। यदि हमें अपनी सेवकाई को प्रभावी ढंग से पूरा करना है तो उसकी करुणा को साझा करने में परमेश्वर के हृदय के साथ सहभागिता आवश्यक है।बहुत से लोगों ने मुझसे उनकी विशेष सेवकाई के लिए (जो उन्हें प्राप्त है), एक बोझ रखने का आग्रह किया – आमतौर पर सुसमाचार प्रचार करना। लेकिन मैंने हमेशा ऐसे दबावों का विरोध किया है। दूसरे लोगों को परमेश्वर द्वारा दिए गए बोझ को रखने में मैं कोई रुचि नहीं रखता। परमेश्वर ने मुझे एक विशेष बोझ दिया है और मैं दृढ़ हूं कि मैं उसी एकमात्र सेवकाई को पूरा करूंगा। भविष्यवक्ताओं ने किसी को भी उन्हें उस बोझ और सेवकाई से दूर करने की अनुमति नही दी, जो परमेश्वर ने उन्हें दी थी।यदि आपके पास कोई बोझ नहीं है, तो आपको परमेश्वर के पास जाना चाहिए और आपको एक बोझ प्राप्ति के लिए उससे मांगना चाहिए। मसीह की देह में परमेश्वर के पास आपके लिए एक निश्चित कार्य है, और आपको यह जानना अवश्य है कि यह क्या है।कई प्रचारक एक सेवकाई से दूसरी में भटकते फिरते हैं – ऐसी मसीही संस्था में शामिल होंने के लिए, जो उन्हें सबसे अधिक वेतन प्रदान कर सके। उदाहरण के तौर पर, वे एक रेडियो सेवकाई के लिए स्पष्ट “बोझ” के साथ शुरूआत करते हैं। लेकिन अगर कोई बच्चों की सुसमाचारीय संस्था उन्हें उच्च वेतन प्रदान करती हैं, तो अचानक उनमें बच्चों की सुसमाचारीय सेवा के लिए एक “बोझ” उत्पन्न हो जाता है! थोड़े समय के अंतराल के बाद, अगर एक मसीही साहित्य संस्था उन्हें और भी उच्च वेतन प्रदान करती है, तो उनका “बोझ” अचानक साहित्य सेवकाई की ओर चला जाता है!! ऐसे प्रचारक प्रभु की सेवा नहीं कर रहे हैं। वे ऐसे धार्मिक मनुष्य हैं जो बेबीलोन के “व्यवसायों” में लगे हुए हैं।जब परमेश्वर आपको एक बोझ देता है, तो आप उसे सिर्फ इसलिए नहीं छोड़ सकते क्योंकि कुछ संस्थाएं आपको बेहतर संसारिक सुख सुविधाएं प्रदान कर रही हैं।
This post may be copied and distributed freely, provided no alterations are made, and provided that the author’s name and the CFC website address (http://cfcindia.com) are clearly mentioned and provided that the following sentence is added to all the copies distributed: “If you would like to receive Word For the Week articles freely each week, please subscribe to the CFC mailing list at: http://cfcindia.com/subscribe
Share.

न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |

Leave A Reply