द्वारा लिखित :   जैक पूननश्रेणियाँ :   कलीसिया चेले

हमें सावधान रहना चाहिए कि हम नाम लेकर दूसरे धर्मों और उनकी मूर्तियों के खिलाफ न बोलें। हमें उनका मजाक भी नहीं उड़ाना चाहिए। यीशु ने ऐसे मामलों के बारे में कभी बात नहीं की। उसने ज्यादातर उन लोगों के पाखंड के बारे में बात की जो सच्चे परमेश्वर को जानने का दावा करते हैं।

प्रेरित पौलुस के उदाहरण पर विचार करें: जब वह इफिसुस में था, और बिना समझौता किए सत्य का प्रचार करता था, तो नगर में बड़ा कोलाहल हुआ था। अंत में शहर के मन्त्री ने लोगों को बुलाया और उनसे कहा, “इस व्यक्ति ने हमारी महान देवी का अपमान नहीं किया है” (प्रेरितों के काम 19:37)। पौलुस ने मसीह का प्रचार किया। लेकिन उसने उन झूठे देवताओं की निंदा नहीं की जिनकी इफिसुस के लोग पूजा कर रहे थे। उसका संदेश सकारात्मक था – कि मसीह उन्हें उनके पापों से बचा सकता हैं। यह उनके झूठे देवताओं और उनकी मूर्तियों की आलोचना करने वाला नकारात्मक संदेश नहीं था। वह दिव्य ज्ञान था। एक बार जब कोई व्यक्ति मसीह के पास आता है, तो परमेश्वर स्वयं उन्हें उनकी मूर्तियों से छुड़ाने का कार्य करेगा।

यह वह ज्ञान है जो हमारे पास भी होना चाहिए। हमें किसी भी धर्म, या उसके विश्वासों, या उसके व्यवहारों की आलोचना नहीं करनी चाहिए। यह हमारा संदेश नहीं है। हम केवल मसीह का प्रचार करते हैं – यीशु मसीह हमारे पापों के लिए क्रूस पर चढ़ाया गया, मरे हुओं में से जी उठा, आज स्वर्ग में जीवित है, और दुनिया का न्याय करने के लिए जल्द ही लौट रहा है। यही हमारा संदेश है – और हम सभी को अपने पापों से फिरने और मसीह को अपने प्रभु और उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार करने के लिए बुलाता हैं। लेकिन हम किसी को ऐसा करने के लिए बाध्य नहीं करते। हमें यही उपदेश देना चाहिए – यहाँ तक कि छोटे बच्चों को भी। हमें उन्हें मसीह को स्वीकार करने के लिए आमंत्रित करना चाहिए, उन्हें विवश नहीं करना चाहिए। परमेश्वर सबको स्वतंत्रता देता है। हमें लोगों को भी आजादी देनी चाहिए। जब लोग वास्तव में अपने जीवन में मसीह को स्वीकार करते हैं, तो उनके जीवन की अन्य झूठी चीजें समय के साथ धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी, क्योंकि पवित्र आत्मा उन्हें पाप के लिए बोध देगा।

हमारा बुलावा मसीह को दुनिया का एकमात्र उद्धारकर्ता घोषित करना है। हमें भी पाप के खिलाफ बोलना चाहिए और खुद का न्याय करना चाहिए और सबसे पहले अपने बीच में पाखंड को उजागर करना चाहिए। कई जोशीले लेकिन नासमझ भाई-बहन कई बार अपने शब्दों और अपनी प्रार्थनाओं में अनावश्यक रूप से दूसरे धर्मों का नाम लेते हैं। हमें ऐसे लोगों को चेतावनी देनी चाहिए कि वे जो कहते हैं उसमें सावधान रहें। किसी विशेष धर्म के नाम का उपयोग करने के बजाय “गैर-ईसाई” करके संबोधित करना बेहतर है। परमेश्वर ने अपने पुत्र को संसार पर दोष लगाने के लिए नहीं बल्कि उसे बचाने के लिए संसार में भेजा (यूहन्ना 3:17)। हमारी बुलाहट यीशु के उदाहरण का अनुसरण करना है और इसलिए हमें हमेशा दूसरों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए, उनकी निंदा नहीं करनी चाहिए।

This post may be copied and distributed freely, provided no alterations are made, and provided that the author’s name and the CFC website address (http://cfcindia.com) are clearly mentioned and provided that the following sentence is added to all the copies distributed: “If you would like to receive Word For the Week articles freely each week, please subscribe to the CFC mailing list at: http://cfcindia.com/subscribe

Share.

न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |

Leave A Reply