
इस Affirmation को आप बार बार पढ़े I यह Affirmation ईश्वर के साथ जो कनेक्शन है उसके बारे में बात करता हैं I ये Affirmation आपके विचारों में clarity लाता है और ये पढ़ने से आपके जो भी Blockages होंगे वो step by step clear होते जाएंगे I इस Affirmation को बार- बार पढ़े और इसका फीडबैक हमारे साथ जरूर शेयर करें और इस Affirmation में जो भी वाक्य आपको सबसे ज्यादा अच्छा लगा है जो आपके लिए अप्लाय करता है उसको जरूर कमेंट्स में टाइप करें क्योंकि कोई कोई Affirmation होते हैं वो एकदम आपको उसी क्षण में पता चल जाता है कि ये Affirmation मेरे लिए ही बना है । तो शुरू करते हैं Affirmation के बारे में और यह affirmation आप कभी भी पढ़ सकते है I सुबह उठने के बाद पढ़ सकते है I सोते वक्त भी पढ़ सकते हैं ।एक से अधिक बार भी पढ़ सकते हैं और इसको आप repeat करके भी पढ़ सकते है अब अपना Affirmation शुरू करते है I
MOST IMPORTANT & POWERFUL AFFIRMATIONS© [IMP]
मेरे शब्द कभी शून्य होकर नहीं लौटते । मेरे शब्द हमेशा ईश्वर के आशीर्वाद और कृपा से हर वो बात मेरे दिव्य योजना के अनुसार अवश्य पूर्ण करते हैं । ईश्वर अलगाव या विभाजन नहीं करते । इसीलिए मेरी अच्छाई भी अलगाव या विभाजन में अक्षम है । मेरी अच्छाई मेरा ही अविभाज्य अंश है । मेरी अच्छाई हमेशा मेरे साथ ही होती है इसलिए मेरे साथ सब कुछ अच्छा ही होता है I जो दिव्य अधिकार से मेरा है वह अब दिया जा रहा है और बस मेरी ही ओर पहुँच रहा है । ये सब ईश्वर की असीम कृपा और आशीर्वाद से ही हो रहा है । जो कुछ भी काम करने है और होने है वे सब ईश्वर की कृपा से पूर्ण हो रहे हैं I इसलिए हर वो चीज मैनीफेस्ट (प्रकट) होती जा रही है । मैं हमेशा श्रद्धा में रहता हूं और इसी श्रद्धा में सब कुछ मेरे लिए ही और मेरे साथ अच्छा ही हो रहा है । हर वो बात और हर वो व्यक्ति मेरी दिव्य योजना में अविरत अखंडित सुवर्ण लिंक है । मैं दिखाई देने वाली सच्चाई से डिस्टर्ब या परेशान नहीं हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि ईश्वर की सच्चाई दिव्य योजना की सच्चाई है और यह सच्चाई मेरी योजनाओं से परे है । मुझे ईश्वर में श्रद्धा है और वही मेरी दिव्य योजना का आधार भी है और इसीलिए वह सब पूर्ण अवश्य ही होगा। मेरी अच्छाई मुझ पर आश्चर्यकारक तरीके से हावी हो रही है इसीलिए मैं समझ रहा हूं कि सब कुछ अच्छाई ही है और सब का मूल भी अच्छाई ही है । मेरे जीवन की दिव्य योजना के साथ छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता । यह बिलकुल अविनाशी है और अविरत है और मेरी दिव्य योजना को केवल मेरी मान्यता का ही इंतजार है और सब कुछ यहीं पर है सब कुछ इसी क्षण में ही है वहां और तब नहीं, यहीं पे अब इसी क्षण ।
हे ईश्वर, मुझे रास्ता बताएं । मुझे स्पष्ट रूप से आपके आशीर्वाद महसूस (अनुभव) करने दीजिए । आपके आशीर्वाद के अनुभव पूर्ण रूप से स्पष्टता से मुझे मिलने दीजिए। मेरी दिव्य योजना और आपके आशीर्वाद आज ही मुझमें आएं सब आज ही हो जाएं ।
मेरा मार्गदर्शन आप ही का हाथ कर रहा है मुझे स्पष्टता से दिख रहा है कि मुझे क्या करना है और ऐसे ही मेरा मार्गदर्शन करते रहें और अब जो भी मैं पाने की कोशिश कर रहा हूं वही अब मुझे पाने की कोशिश कर रहा है ।
ईश्वर की भरपूरता और प्रेम मुझे पाना चाहता है सब दिव्य गतिविधि और मेरे आधार मेरे शरीर में दिमाग में मन में हर तरफ हो रही है । चाहे मैं इस गतिविधि को देख पाऊं या नहीं, हर वो बात ईश्वर के मार्गदर्शित दिव्य योजना अनुसार ही हो रहा है । मैं स्पष्टता से जानता हूं मेरा काम है बस चलते जाना ईश्वर मेरा ख्याल रखते जा रहे हैंऔर आशीर्वाद देते जा रहे हैं और मेरा मार्गदर्शन करते जा रहे हैं ।
चूंकि मैं आपकी उपस्थिति में हूं मैं जानता हूं कि मैं मेरी सारी इच्छाओं से परे हूं । मैं अब इस उपस्थिति में मेरे हृदय से देख रहा हूं कि मेरी सारी इच्छाएं पूर्ण हो रही हैं । मैं दिव्य मन में एक आदर्श विचार हूं। मैं हमेशा सही समय पर सही काम सही जगह पर कर रहा हूं और मुझे जो भी फल मिलना है वह भी एकदम सही और परफेक्ट है ।
मेरा निरंतर मार्गदर्शन हो रहा है । मैं मेरी हर इच्छा के पूर्णता का एक अनूठा चुम्बक हूं । दिव्य अधिकार से मेरे लिए जो कुछ भी है वह मेरी ही और आकर्षित हो रहा है । उसके लिए तहे दिल से धन्यवाद ।
आप ही तो मेरे इच्छाओं के पूर्णता हों । जो भी मैंने मांगा है उसे पूर्ण तो होना ही है । भरपूरता, आनंद और अच्छाई ही ईश्वर का नियम है । मैं भी इसी नियम में हूं और इसी में मैं मेरा और इस विश्व का विस्तार देख रहा हूं । मैं पूर्ण रूप से जानता हूं कि यह अखंडित है सब कुछ भरपूर है । सब कुछ पर्याप्त है और मुझे स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि मुझे क्या करना है ।
मैं आप ही की कृपा में हूं मैं आप ही के अनुग्रह में आप ही के दिव्य योजना में प्रविष्ट कर रहा हूं जहां मेरी सारी इच्छाएं दिव्य योजना के अनुसार पूर्ण हो रही हैं । मैं पानी की तरह बिल्कुल अवरुद्ध और शांत हूं और पूर्ण रूप से बह रहा हूं । अब कोई और कुछ भी मुझे डिस्टर्ब नहीं कर सकता ।
हे ईश्वर आप ही मेरे अंदर की प्रेरणा हो और आप ही मेरी रौशनि भी हो I
इस विश्व में कुछ भी अविश्वसनीय नहीं है कुछ भी आपके कृपा और आशीर्वाद से परे नहीं है और हर दिशा में अच्छाई और भरपूरता,आनंद और पूर्णता ही है ।
मैंने सबको क्षमा दे दी है और सभी ने मुझको भी क्षमा दे दी है । मैं सबका भला चाहता हूं और सभी मेरा भला चाहते हैंI मैं सब से प्रेम करता हूं और सभी मुझे प्रेम करते हैं । मैं सबको आशीर्वाद देता हूं और सभी मुझे भी आशीर्वाद दे रहे हैं I
नोट: इस Affirmation को प्रतिदिन सुबह 21 या 43 दिनों तक नियमित रूप से पढ़ें और देखें चमत्कार निश्चित रूप से आपके जीवन में प्रकट होने लगेगा।
Copyright Content (Warning)© You agree that you will not modify, copy, reproduce or sell any content in any manner or medium without my permission”
But you are permitted, requested & encouraged to share this content.
न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |
![मंत्र , Affirmation, सकारात्मक सोच और सकारात्मक ऊर्जा का चमत्कार – सबसे शक्तिशाली मंत्र/Affirmation (रोजाना सुबह अवश्य पढ़ना चाहिए) [कोरोना वायरस (Corona Virus) से रक्षा के लिए सकारात्मक Affirmation (अफर्मेशन )] Most Powerful Affirmations (Miracle of Mantra, Visualization, positive energy, positive thinking ) Must read daily at Morning (Affirmation to create Miracle in Life)_Covid 19](https://newsindiaweb.in/wp-content/uploads/2024/03/cropped-Purple-Blue-Modern-Technology-Logo-1_page-0001.jpg)