इबोला वायरस रोग या इबोला हेमोराहैजिक बुखार इबोला विषाणु के कारण होता है। इबोला विषाणु रोग (EVD) या इबोला हेमोराहैजिक बुखार (EHF) में शरीर में नसों से खून बाहर आना शुरू हो जाता है, जिससे शरीर के अंदर रक्तस्राव शुरू हो जाता है और इससे 90% रोगियों की मृत्यु हो जाती है।

कारण :

इबोला से बचाव का सबसे बेहतर और एकमात्र उपाय है इससे प्रभावित रोगी के सम्पर्क में आने से बचना। किसी रोगी के संपर्क में आने से यह रोग और तेजी से फैलता है।

लक्षण :

• आरंभिक लक्षण में ज्वर, फुन्सी, सर दर्द, मिचली, उल्टी और पेट में दर्द, पूरे शरीर में गठिया का दर्द, गले में दर्द, दस्त सकता है
• इस रोग का इंक्यूबेशन पिरीयड (Incubation Period) एक हफ्ते का होता है। उसके बाद रोगी में आरंभिक लक्षण नजर आते हैं
• जननांग में सूजन होती है
• त्वचा में दर्द का अनुभव होता है
• नेत्रश्लेष्मलाशोथ (कंजेंगवाइटिस) है
• पूरे शरीर पर फुंशियों नजर आने लगती हैं
• मुँह का तालु लाल हो जाता है
• मुँह, कान, नाक से रक्तस्राव होता है
• रोग के विकसित अवस्था में यह लक्षण भी नजर आते है

बचाव :

• इस बीमारी के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है; संक्रमित लोगों की सहायता की कोशिशों में उन्हें ओरल रिहाइड्रेशन थेरेपी (पीने के लिए थोड़ा-सा मीठा और नमकीन पानी देना) या इंट्रावेनस फ्लुड्स देना शामिल है।
• अक्सर इस वायरस के संक्रमित होने वाले 50 percentage से 90 percentage तक लोग मौत के शिकार हो जाते हैं।
• इसके लिए टीका विकसित करने के प्रयास जारी हैं; हालांकि अभी तक ऐसा कोई टीका मौजूद नहीं है।

Share.

न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |

Leave A Reply