उम्र के साथ बालों का सफेद होना प्राकृतिक है लेकिन कई बार कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसा कई बार हार्मोनल गड़बड़ी, बदलती लाइफस्टाइल और प्रदूषण वाले माहौल के कारण भी हो सकता है। मौजूदा समय में टीनेज में ही बच्चों के बाल सफेद होने लगते हैं।
सफेद बालों से बचने के लिए लोग बालों में तरह-तरह के केमिकल और रंगों का इस्तेमाल करते हैं जिससे बालों पर और भी दुष्प्रभाव पड़ता है। सफेद बालों की शुरूआत एकदम से नहीं होती यानि कि एक साथ सारे बाल सफेद (Safed Baal) नहीं होते। धीरे धीरे काले बाल सफेद होना शुरू होते हैं और यह क्रिया फालीकल से शुरू होती है। ऐसे में बाल सफेद होने की शुरूआत में ही सावधानी बरत कर बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है।
कारण :
मेलानिन के आधार पर ही बालों का रंग काला, सफेद या भूरा होता है। जिनके बालों में मेलानिन की कमी होती है उनके बालों का रंग हल्का होता है जिनके बालों में मेलानिन ज्यादा होता है उनके बाल काले होते हैं। जिन लोगों के बाल सफेद हो जाते हैं उनके बालों में मेलानिन खत्म हो जाता है। मेलानिन पिगमेंट बालों के फॉलीकल में रहता है। कुछ मामलों में थॉइराइड, अनीमिया या आनुवांशिक कारणों से भी बाल सफेद हो सकते हैं।
बाल सफ़ेद होने के अन्य कारण (Other Reasons and Causes of Gray Hair)
• विटामिन बी, आयरन और कॉपर तथा आयोडीन जैसे तत्वों की कमी से बाल सफेद होते हैं। जिन लोगों के खाने में इन मिनरल की कमी होती है उनके बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं।
• ऐसे व्यक्ति जो बहुत ज्यादा गुस्सैल होते हैं या बहुत जल्दी तनाव में आते उनके बाल भी जल्दी सफेद होने लगते हैं।
• कुछ व्यक्तियों में उम्र से पहले बालों का सफेद होना आनुवांशिक होता है।
• बहुत लंबे समय तक किसी बीमारी से पीड़ित रहने या जल्दी जल्दी बीमार पड़ने वाले लोगों के बाल भी उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं।
• बालों की देखभाल ठीक प्रकार से न की जाए या बालों की सफाई का ध्यान न रखा जाए तो भी बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं।
• बहुत ज्यादा रसायन वाले शैंपू या बालों के उत्पाद जैसे कि हेयर कलर या जेल आदि इस्तेमाल करने वाले लोगों के बाल भी जल्दी सफेद होने लगते हैं।
• बहुत ज्यादा प्रदूषण वाले माहौल या धूप में रहने से भी बालों का रंग उड़ने लगता है।
लक्षण :
• उम्र से पहले बाल सफेद हो जाना
• बाल नाजुक होना
• बाल पतले हो जाना
• बालों का टेक्सचर ख़राब होना
आयुर्वेदिक उपचार :
• प्याज का रस (Onion juice)
कुछ दिनों तक, नहाने से 1/2 घंटा पहले रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। इससे बाल काले होने लगेंगे।
• कच्चा पपीता (Raw papaya)
सप्ताह में कम से कम 3 दिन दस मिनट तक कच्चे पपीते का पेस्ट सिर में लगाएं। इससे बाल नहीं झड़ेंगे और काले भी होने लगेंगे।
• नारियल तेल (Coconut oil)
भृंगराज और अश्वगंधा की जड़ें बालों के लिए वरदान मानी जाती हैं। इनका पेस्ट नारियल के तेल के साथ बालों की जड़ों में लगाएं और 1 घंटे बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह से बाल धो लें। इससे भी बाल काले होते हैं।
• नींबू का रस (Lemon jiuce)
नींबू के रस में आंवला पाउडर मिलाकर उसे सिर पर लगाने से भी सफेद बाल काले हो जाते हैं।
• देसी घी (Desi ghee)
प्रतिदिन शुद्ध घी से सिर की मालिश करने से भी सफेद बाल काले होते हैं।
• अदरक (Ginger)
अदरक को कद्दूकस कर शहद में मिला लें। इसे बालों पर कम से कम सप्ताह में दो बार नियमित रूप से लगाएं। बालों का सफ़ेद होना कम हो जाएगा।
• जैतून का तेल (Olive oil)
जैतून के तेल को हल्का गर्म करें। इसमें 4 ग्राम कपूर मिलाकर इस तेल से मालिश करें। इसकी मालिश से कुछ ही समय में रूसी खत्म हो जाएगी और बाल भी काले रहेंगे।
• आंवला (Aamla)
आंवले के पाउडर में नींबू का रस मिलाकर उसे नियमित रूप से लगाएं। शैंपू के बाद आंवला पाउडर पानी में घोलकर लगाने से भी बालों की कंडीशनिंग होती है, और बाल भी काले होते हैं। आंवला किसी ना किसी रुप मे सेवन भी अवश्य करते रहें।
• तिल का तेल (Sesame oil)
सर्दियों में तिल अधिक से अधिक खाएं। तिल का तेल भी बालों को काला करने में मदद करता है।
• काली मिर्च (Black pepper)
आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाए। 15 मिनट बाद बाल धो लें। सफेद बाल फिर से काले होने लगेंगे।
• मेंहदी (Henna)
लोहे की कड़ाही में एक कटोरी मेहंदी पाउडर, दो बड़े चम्मच चाय का पानी, दो चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच दही, शिकाकाई व रीठा पाउडर, एक अंडा (अगर आप लेना चाहें तो), आधा चम्मच नारियल तेल व थोड़ा-सा कत्था डालकर रात को भिगो दें। इसे सुबह बालों में लगाएं, फिर दो घंटे बाद धो लें। इससे बाल बिना किसी नुकसान के काले हो जाएँगे। ऐसा माह में कम से कम एक बार अवश्य करें।
बचाव :
• कच्चे पपीते का पेस्ट सिर पर तकरीबन 10 मिनट लगाकर रखें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में बालों का झड़ना रूकेगा साथ ही बाल काले भी होंगे। इतना ही नहीं बालों से डेंड्रफ भी खत्म होगा।
• बाल धोने के लिए केमिकल शैंपू का इस्तेमाल बंद करें, इसकी जगह बेसन और दूध या दही का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बालों का प्राकृतिक रंग बना रहेगा।
• बाल धोने के लिए आंवला पाउडर और नींबू का इस्तेमाल करें। शिकाकाई और रीठा मिलाकर घर पर ही शैंपू भी बनाया जा सकता है।
• सिर में लाल प्याज को पीसकर उसका रस लगाएं। ऐसा करने से भी सफेद बाल काले होने लगते हैं साथ ही बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है।
• दही में काली मिर्च और नींबू का रस मिलाकर सिर की त्वचा और बालों पर लगाएं। तकरीबन आधे घंटे बाद बाल धो दें, ऐसा करने से बाल काले होने लगेंगे।
• देसी घी भी सफेद बालों को काला करने का सरल उपाय है। तेल की जगह देसी घी से बालों की मसाज करें।
• आंवले का प्रयोग खाने में भी करें। आंवला खाने से भी बाल काले होते हैं।
न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |
