किसी आयु में बच्चे की औसत लंबाई को जानने के लिए आयु को 6 से गुणा कर 77 सेंटीमीटर से जोड़ें। यदि किसी बच्चे की लंबाई इससे कम हो या एक वर्ष में 6 सेंटीमीटर से कम बढ़ रही है तो यह चिंता का विषय है। 

कब तक बढ़ती है हाइट (Age Till Height Increase)
ऐसा पाया गया है की बच्चों की लंबाई 20 वर्ष तक बढ़ती है। लड़कियों में मासिक धर्म आरंभ होने के बाद लंबाई कम बढ़ती है। इस आयु के बाद लंबाई के बढ़ने की रफ्तार बेहद कम हो जाती है।

कारण :

• अनुवांशिक
बच्चों की लंबाई माता और पिता की लंबाई पर भी निर्भर करती है। अमेरिका के टफ्ट्स विश्वविद्यालय के एक शोध में ऐसा पाया गया किसी व्यक्ति के कद का निर्धारण करने में 60 से 80 प्रतिशत योगदान हमारी जीन्स (Genes) का और 20 से 40 प्रतिशत हमारे खाने पीने, खासकर पौष्टिक चीजों और वातावरण का होता है।

• आहार और पोषण
यदि उचित आहार और पोषण के बाद भी बच्चों की लंबाई न बढ़ रही हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर बच्चों के विकास की ग्रोथ चार्ट द्वारा अन्य बच्चों एवं उनके अभिभावकों से तुलना करते हैं और अगर आवश्यक हो तो ग्रोथ हार्मोन के प्रयोग का सुझाव भी देते हैं। ग्रोथ हार्मोन द्वारा बच्चों की लंबाई 20-25 सेंटीमीटर तक बढ़ जाती है। ग्रोथ हार्मोन केवल डॉक्टर के सुझाव से ही लें ।

• हैवी वेटलिफ्टिंग
छोटी उम्र में हैवी वेटलिफ्टिंग से भी लंबाई का बढ़ना रूक जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि बच्चों को छोटी-उम्र में ज्यादा भारी सामान ना उठाना पड़े।

लक्षण :

आयु अनुसार कद कम होना

आयुर्वेदिक उपचार :

• अश्वगंधा (Ashwagandha)
अश्वगंधा लंबाई बढ़ाने में सहायक है। अश्वगंधा में मिनरल होते हैं जो कि लंबाई बढ़ाने में सहायक होते हैं। दो चम्मच अश्वगंधा चूर्ण को एक गिलास गर्म गाय के दूध के साथ लें। स्वाद के अनुसार दूध में चीनी या गुड़ मिलाया जा सकता है। 45 दिन तक रोजाना सोने से पहले यह उपाय करने से लंबाई बढ़ने लगती है।

• दूध (Milk)
दूध में उच्च मात्रा में कैल्शियम, विटामिन ए और प्रोटीन होता है जो लंबाई बढ़ाने में सहायक होता है।

• शरीर को खींचें (Stretch your body)
शरीर को खींचने वाले व्यायाम करने से प्राकृतिक रूप से लंबाई बढ़ने लगती है। शरीर को खींचने के लिए घुटनों को मोड़े बिना पैर के अंगूठों को छूने का प्रयास करें। पंजों पर चलें और इसी तरह के अन्य व्यायाम करें।

• योगा (Yoga)
लंबाई बढ़ाने के लिए योगा भी बेहद असरकारी होता है। योगा करने से तनाव भी कम होता है जो कि शरीर की लंबाई बढ़ाने में सहायक है।

• भरपूर नींद (Sound sleep)
शरीर के अच्छे विकास के लिए भरपूर नींद भी बेहद जरूरी है। अच्छी नींद सोने से ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (Human growth hormone) अच्छी मात्रा में निकलता है जिससे व्यक्ति की लंबाई बढ़ने लगती है।

• संतुलित खान-पान (Proper diet)
पोषक तत्वों से युक्त खान-पान भी व्यक्ति की लंबाई बढ़ाने में सहायक होता है। शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल मिलते हैं जिससे व्यक्ति की लंबाई बढ़ती है।

बेहतर शारीरिक विकास के लिए सही पोश्चर बनाना भी बेहद जरूरी है। सीधे और तनकर बैठना, चलना और कंधों को तानकर रखने से भी लंबाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

बचाव :

• बच्चें के शारीरिक विकास पर पूरी तरह नजर रखें। अगर कोई परेशानी हो तो जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें।
• पौष्टिक आहार लें: आहार में प्राकृतिक प्रोटीन की मात्र आपके वजन के अनुसार होनी चाहिए यानि प्रति किलोग्राम वजन पर 1 ग्राम प्रोटीन हमें दिन में अवश्य लेना चाहिए।
• कुछ योग आसान भी लम्बाई बढ़ाने में लाभदायक सिद्ध होते है।

Share.

न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |

Leave A Reply