यह एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में, खांसने, छींकने (sneezing) या उसके संपर्क में रहने से फैल जाता है। वातावरण में ज्यादा आद्रता होने पर भी फ्लू फैलता है। इसके कारण लोगों को वायरल बुखार, सर्दी जुकाम, संक्रमण, सिर दर्द और टायफाइड जैसी बीमारियां हो जाती हैं। इंफ्लूएंजा में ठंड और गरमी बारी बारी से लगते रहते हैं और बुखार 100 से 103 डिग्री तक हो सकता है लेकिन बीमारी बढ़ने पर बुखार 106 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। सामान्य फ्लू का प्रभाव दिसंबर से अप्रैल तक रहता है। फ्लू होने पर शरीर को हाइड्रेट करते रहना बहुत जरूरी होता है इसलिए, इस दौरान पेय पदार्थ की मात्रा ज्यादा से ज्यादा लेनी चाहिए।
कारण :
इन्फ्लूएंजा नाम के वायरस से ही यह रोग फैलता है। फ्लू का वायरस नाक, आंख और मुंह की मस्कस मेंब्रेन के द्वारा शरीर में प्रवेश करता है। हर बार जब भी इनमें से किसी भी अंग को हाथ लगाया जाता हैं, व्यक्ति खुद को खुद ही फ्लू के जीवाणु से संक्रमित करता है।
• युवा, बच्चों तथा 65 की उम्र से अधिक के बुजुर्गों में जटिलता हो सकती है।
• गर्भवती महिलाओं को भी फ्लू का खतरा ज्यादा रहता है।
• इंफ्लूएंजा से निमोनिया, कान में संक्रमण, साइनस संक्रमण और ब्रोंकाइटिस का खतरा बढ़ जाता है।
• यदि उच्च श्रेणी का फ्लू हो तो, एंटीवायरल दवाएं उपयुक्त रहती हैं, अन्यथा व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
लक्षण :
• असामान्य थकान महसूस होन।
• कफ
• चक्कर आना
• छींक आना
• ठंड के साथ बुखार आना,
• त्वचा का नीला पड़ना
• नाक बहना होना
• पेट या छाती पर दबाव महसूस होना और दर्द होना
• मरीज पर बेहोशी हावी हो
• मांसपेशियों में दर्द
• सांस फूलना
• सांस लेने में कठिनाई
• सिरदर्द होना
• उल्टी
बचाव :
• गर्म पानी में नींबू डालकर पीएं
• ठंडा और बासी खाना न खाएं
• लोगों से हाथ न मिलाएं
• पानी से भीगने के बाद शरीर को अच्छी तरह सुखाएं
• प्रतिदिन व्यायाम करें
• शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें
• गर्भवती महिलाएं और बच्चों को पीने का पानी उबालकर दें
• अश्वगंधा और कालमेघ जैसी जड़ी बूटियां शरीर का तापमान कम करने में मदद करती हैं
•पानी में अजवायन डालकर उबाल लें। पानी तक तक उबालें जब तक आधा न रह जाए, इस पानी को समस समय पर पीते रहें।
टिप्स- (Tips to Prevent Influenza)
• शरीर को पूरी तरह आराम दें
• नाक को समय-समय पर साफ करते रहें
• गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड से सिकाई करें
• बिना हाथ धोए कभी खाना न खाएं
• ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें, सूप, नींबू पानी आदि पीते रहें
न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |
