शौच एकदम पतला हो और बार- बार जाना पड़ रहा हो, तो यह दस्त है। दस्त होने पर शौच में पानी का भाग ज्यादा होता है। कई बार शौच जाते समय पेट में दर्द (Pain) या ऐंठन (Crumping) भी महसूस होती है।
दस्त में शरीर का जरूरी पानी, खनिज (Mineral) तथा लवण बाहर निकलने से डिहाइड्रेशन (Dehydration) की समस्या भी हो सकती है, ऐसे में समय-समय पर पानी पीते रहना जरूरी होता है। यदि दस्त न रूक रहे हों तो यह समस्या गंभीर भी हो सकती है। शरीर में पानी और लवण की कमी से व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। ऐसे में यदि दो दिन होने पर भी दस्त (Dast) ठीक न हुए हों, तो समस्या को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सक से इलाज करवाना चाहिए।
कारण :
- बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी के कारण
- कुछ एंटीबायोटिक दवाओं के कारण
- किसी तरह के पेट के रोग या सिंड्रोम के कारण
- फूड इंफेक्शन के कारण
- ज्यादा खा लेने से
- किसी तरह की कोई एलर्जी के कारण
- बहुत ज्यादा शराब पीने से
- ज्यादा मात्रा में चाय-कॉफी पीने से
- मिठाई ज्यादा खाने से लक्षण : • कभी-कभी शौच में खून का आना
• ज्यादा प्यास लगना
• पीठ के निचले हिस्से में अथवा पेट के निचले भाग में अचानक तेज दर्द, जो पेट व जांघ के संधि क्षेत्र तक जाता है
• पेट में गड़बड़ी का एहसास होने लगता है
• पेट में सूजन होना।
• बुखार या ठंड लगना आयुर्वेदिक उपचार : सरसों के बीज (Mustard Seeds)
सरसों के बीज लूज मोशन रोकने में कारगर होते हैं। उपचार के लिए थोड़े से पानी में सरसों के बीज डालकर एक घंटे के लिए अलग रख दें। इसके बाद इस पानी को टॉनिक की तरह पिएं। लूज मोशन से राहत मिलेगी।
नींबू पानी (Lemonade)
नींबू का रस पेट साफ करने में सहायक है। उपचार के लिए एक गिलास पानी में थोड़ी चीनी, थोड़ा नमक और एक नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और लूज मोशन भी रूक जाएंगे।
अनार (Pomegranate)
लूज मोशन के उपचार के लिए अनार को चबाकर खाएं। यदि दाने चबाना पसंद न हो तो अनार का ताजा रस निकालकर भी पिया जा सकता है। इससे भी दस्त रूक जाते हैं।
मेथी (Fenugreek Seeds)
मेथी जीवाणुरोधी होती है जो कि लूज मोशन रोकने में सहायक है। उपचार के लिए एक से दो चम्मच मेथी के दाने लेकर इनका पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर पिएं।
साबूदाना (Sago)
साबूदाना पेट दर्द के साथ ही पाचन शक्ति को बढ़ावा देकर लूज मोशन रोकने में सहायता करता है। उपचार के लिए तीन से चार घंटों के लिए साबूदाना को पानी में भिगा दें। इसके बाद इस पानी को दिनभर में चार से पांच बार पिएं।
दूध को कहें ना (No milk or milk product)
जब तक आप लूज मोशन से परेशान हैं, दूध या दूध से बने पदार्थों का सेवन न करें। आपकी आंत (intestine), दूध या दूध से बने पदार्थों को पचा नहीं पाएगी, नतीजा समस्या और भी बढ़ सकती है।
कच्चा पपीता (Raw Papaya)
कच्चा पपीता लूज मोशन से राहत देता है साथ ही पेट की मरोड़ और पेट दर्द से भी निजात दिलाता है। उपचार के लिए, पपीते को कद्दूकस करके तीन कप पानी में डालें। इस पानी को लगभग दस मिनट तक उबालें। यही पानी आपको दिन में तीन से चार बार पीना है। ऐसा करने से दस्त रूक जाएंगे।
सौंठ (Dry Ginger Powder)
अदरक का पाउडर या सौंठ पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट दर्द से राहत देता है। उपचार के लिए, एक कप छाछ में आधी चम्मच सौंठ मिलाएं और दिन में कम से कम तीन से चार बार पिएं।
लौकी का रस (Bottle Guard Juice)
लौकी का रस, शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता इसलिए लूज मोशन से पीड़ित व्यक्ति को लौकी का रस देना फायदेमंद होता है।
उपचार के लिए एक ताजा लौकी को छीलकर, धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में डालकर पीस लें। इसके बाद इसे छानकर रस को किसी बर्तन में निकाल लें। लौकी के जूस को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें काली मिर्च और काला नमक मिलाया जा सकता है।
स्टार्च युक्त खाना (Starch Rich Food)
लूज मोशन से परेशान हैं तो स्टार्च युक्त खाना खाएं। यह खाना आसानी से पच जाता है और पेट में भारी नहीं लगता। स्टार्चयुक्त खाने में गीला सफेद चावल, उबले आलू और गाजर आदि खाई जा सकती है।
चाय पत्ती (Tea)
लूज मोशन से तुरंत राहत चाहते हैं तो चाय पत्ती को पीसकर, एक चम्मच चाय पत्ती को खाकर पानी पिएं। इससे लूज मोशन रूक जाएंगे। नवजात (infant) और छोटे बच्चों को चाय पत्ती को पानी में घोलकर वह पानी एक या दो चम्मच करके पिलाया जा सकता है। इससे भी दस्त रूक जाएंगे। बचाव : - खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोएं
- अपने खाने- पीने की चीजों में तुरंत बदलाव करें
- चाय, कॉफी और दूध से बने पदार्थ न खाएं
- नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ आदि ज्यादा से ज्यादा लें
- अधपका खाना, मीट आदि न खाएं
- यदि किसी को दस्त हैं तो, उससे हाथ मिलाने या छूने के बाद तुरंत हाथ अच्छी तरह धोकर और सुखाकर ही कुछ खाएं
न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |
