*जब भी किसी का भला करने का मौका मिले, हमें चूकना नहीं चाहिए| फिर चाहे वो आपका दुश्मन ही क्यों न हो|* नीतिवचन 25:21 में लिखा है अगर तेरा दुश्मन भूखा हो, तो उसे खाना खिला ; अगर वो प्यासा हो, तो उसे पानी पिला| *अच्छों के साथ तो सभी अच्छे होते हैं, यीशु बुरों के साथ भी अच्छा था| प्रतिफल की चिंता ख़ुदा पर छोड़ दीजिए, हर इंसान अहसानमंद नहीं होता है| बहुत बार भलाई करने के बाद, बुराई सामने आती है| आपने जिनके साथ भलाई की है, वो आपसे बुरा सुलूक करते हैं|* हम कई बार ख़ुद को भला करने से, रोकने की कोशिश करते हैं| भलाई के काम कभी बेकार नहीं जाते हैं, ख़ुदा आपके हर अच्छे काम का बदला ज़रूर देगा| यदि किसी प्यासे को, एक गिलास ठंडा पानी पिलाया है, उसका भी फल ज़रूर मिलेगा|
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply