परमेश्वर हमारे हृदयों को देखते हैं, लेकिन हम उसके देखने और उसके प्यार को नहीं समझ पाते। परमेश्वर हमें योग्य बनाने के लिए अपने वचन का इस्तेमाल करते हैं ताकि हम पाप को और अपने हृदय में छुपे अविश्वास को देख सकें। वचन हमारे हृदय में दो धारी तलवार के समान कार्य करता है। यदि हम परमेश्वर पर भरोसा करते हैं, तो वचन हमारे हृदयों को परमेश्वर की आज्ञा मानने और उनके वायदों का दावा करने में सहायक होता है। इसलिए हर एक विश्वासी को परमेश्वर के वचन को सुनने और उसे पूरा करने के लिए परिश्रमी होना चाहिए। वचन में हम परमेश्वर को देखते हैं, और हम यह भी देखते हैं कि हमारे लिए परमेश्वर का क्या दृष्टिकोण है। हम खुद को वैसे ही देखते हैं जैसे हम वास्तव में हैं।
यह अनुभव हमें परमेश्वर के प्रति ईमानदार होने, उनकी इच्छा पर भरोसा करने और उनका पालन करने में सहायक बनाता है। उनके वचन पर विश्वास करने और उनकी इच्छा का पालन करने से, हम उनके विश्राम में प्रवेश करने पाएंगे और इस प्रकार मसीह में हम अपनी विरासत का दावा कर सकते हैं।  लेकिन हमें उसे प्रतिदिन परमेश्वर के सामने पारदर्शी रखने की आवश्यकता है!
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply