इस समय हम सब एक साथ मिलकर एक मन होकर पिता परमेश्वर के समीप घुटनों में आकर सारे संसार के लिए प्रार्थना करें,कि प्रभु संसार में अनेक लोग अनेक विपदा से गुजर रहे हैं, अपने परिवार से दूर हैं,
अपने परिवार के सदस्यों को इस महामारीं की वजह से खो चुके हैं, अनेक लोग भूखमरी से मर रहे हैं, अनेक लोग इस बीमारी से डरे हुए हैं…….इन सबको अब राहत दे।
हम सब मिलकर जीवित खुदा से प्रार्थना करे और वो हमारी प्रार्थना को अवश्य स्वीकार करेगा और हम सब को हर एक विपदा से, परेशानी से छुटकारा देगा।
हम सब ईश्वर के सामने घुटने टेक कर ईश्वर से दया और क्षमा की याचना करे।
जितना हो सके आप सब अपने परिवार के साथ प्रार्थना में भाग लेकर प्रभु से प्रार्थना करे।
अनेक लोग प्रभु से दूर हो गए हैं वो अपनो को खो कर विश्वास से हट गए हैं, वो फिर से विश्वास में मजबूत होने पाएं।
हमारी विश्वास से की गई प्रार्थना सुगंध महक की तरह उसके दरबार में पहुचेगी। योना=2-7मे प्रभु कहता है-देख तेरी प्राथर्ना मेरे पवित्र मन्दिर में पहुंच है और मैं इसे पूरा भी करता हूं।
सिर्फ वही जो हमें बहेलिया के जाल से और महामारी से निकाल सकता है। बस अब जरूरत है हम सब को घुटनों में आने की, वो सुनने वाला परमेश्वर है,से पिता परमेश्वर हम सब की प्रार्थना को सुने और कबूल करें, यीशु मसीह के नाम से।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

