हमारा पर्मेश्वर भला परमेश्वर है वो सिर्फ़ भला ही नहीं है , वो भला करता भी है| निर्गमन 33=19 में ख़ुदा ने फ़रमाया —मैं तेरे सामने होकर चलते हुए , तुझे अपनी सारी भलाई दिखाऊंगा| हमें कई बार उससे शिकायतें ज़रूर होती हैं , शायद इस लिए की हम उसके अहसानों को भूल जाते है| हम कई बार उसकी आशीषों को छोटा ,बड़ा करके देखते| हमारी हर सांस ; हर धड़कन , उसका अहसान है| हम रोज़ की रोटियों के लिए भी , उसके कर्ज़दार हैं| हमें अनाज़ यूं ही नहीं मिल जाता , वो ज़मीन को उपजाऊ बनाता है ; जब बारिश की ज़रूरत हो , बारिश भेजता है| जब धूप की ज़रूरत हो , उसका भी इंतज़ाम करता है| हस्पताल में ओक्सीज़न लग जाए , तो बिल चुकाना पड़ता है| उसने हमारे लिए , मुफ़्त में ओक्सीज़न का इंतज़ाम किया है| भजन 16-1 में दाऊद कहता है —मैंने पर्मेश्वर से कहा , की तूही मेरा प्रभू है ; तेरे सिवाय मेरी भलाई कही नहीं| , हर हाल में दाऊद ख़ुदा की नज़दीकी में कायम रहा| उसने किसी दूसरे के सामने , दामन नहीं फ़ैलाया , किसी से रहम की भीख नहीं मांगी| उसे विश्वास था की ख़ुदा मेरे साथ है , मेरा भला ही होगा| ख़ुदा ने उसे कभी शर्मिंदा नहीं होने दिया| वो आपके लिए भी भला है , बस विश्वास में बने रहिए।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

