PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉 *धीरज के लिए कोई शॉर्टकट नही है।* 😳📖📌*
*सावधान*🔥🔥😭
#खुदा का कलाम अंत तक #धीरज धरने की मांग कर रहा हैं इस जल्दबाजी से भरी और रफ़्तार की Generation के बीच*
आज के तेज रफ्तार मॉडर्न संसार मे हमे हर चीजे चुटकी बजाते हुए चाहिए..बस क्लिक करो पैसे ट्रांसफर हो जाये… Zomato / swiggy का App खोलो खाना ऑर्डर करो , बस खाना हाज़िर, कौन बनाने का धीरज और मुश्कत करे, और तो और कपड़ो से लेकर आज जीवन की जरूरत की हर चीज़े बस मिनटों में मिल जाती है.
यकिनन कुछ चीजें बहुत आरामदायक और सहुलियत वाली हो गई है
औऱ इस तरह की जल्दबाज़ी /इंस्टेंट life Style को परोसने के साथ साथ , शैतान हमारी रूहानी जीवन के गूँधे आटे मे भी इस तरह की जल्दबाजी /उतावली के ख़मीर को मिलाकर हमे उद्धार के मार्ग में धीरज से बने रहने से भटकाना चाहता है
और आज भी शैतान शादी के निर्णय में , जल्दी अमीर बनने, जल्दी मशहूर होने, शादी से पहले सेक्स के लुभावने और खतरनाक उतावली के ऑफर्स लेकर बहुत से जीवनों को बर्बाद करने में सफल हो रहा है. और तो और सेवको भी, सेवकाई में शॉर्ट्सकट के द्वारा जल्दी Social media की सीढ़ियों पर बैठा कर रात ही रात एक प्रचार की वीडियो और आराधना के गीत के द्वारा मशहूरी और सेवकाई को Globally कराने के सब्ज़बाग दिखाने में अच्छी सफलता पा रहा है. .वो नही चाहता कि सालोसाल खुदा के रूह की अगुवाई में धीरज धरते हुए हम उसकी आवाज को सुनने में अनुभवी हो जाय और पवित्र आत्मा के वरदान. *आत्माओं की परख* के द्वारा उसकी घिनोनी योजनाओ को परखें और उनका विरोध करके और खुदा की मर्ज़ी में लौलीन होकर उसके राज्य के लिए खतरा बने.
किसी ने सही कहा है
*Satan work is fast and fragile …But God’s work is slow and Solid*.
परंतु खुदा के राज्य में यह फॉर्मूला बिल्कुल नही चलता , वहाँ तो सारी बरकतों और वायदों के लिए *धीरज के क्राइटेरिया को पूरा करना पड़ता है…धीरज कोई Bournvita का गिलास नही है कि बस घोला मिलाया और पी लिया, जनाब यह धीरज का फल रातोंरात नही उग जाता , यह समय की मांग करता है..और शारिरिक अभिलाषाओं की धूप और सांसारिक क्लेशो के थपेड़ो में, यह पनपता है.. कलाम रूपी बीजो को शरीर और रूह की जदोजहद में से रूह की सुनते हुए अनुभव की जड़ो को फैलाते हुए अंगूर के हकीकी दरख़्त *मसीह* *से लिपटे रहना जरूरी होता है*.
*सही मायने में यह धीरज का फल तो क्लेश और सतावो के रेगिस्तान में ही ज्यादा फलता और मीठा होता जाता है*😊🙏📖
वचन कहता है जो उतावली से दौड़ता है वो चूक जाता है और
यशायाह में लिखा है।
यशायाह 40:31
परन्तु जो यहोवा की *बाट जोहते* हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों की नाईं उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे॥
मगर आज के युग में बात जोहना/ धीरज धरना/ इंतज़ार करना सबसे बड़ी आजमाईश् हो गई है, परंतु पवित्र लोगों के अंदर, परमेश्वर का पवित्र आत्मा *धीरज* को उत्पन्न करता है क्योंकि यह पवित्र आत्मा का फल है
और *धीरज* ख़ुद परमेश्वर के चरित्र की विशेषता है
मुझे विश्वास है कि नीचे लिखे हुए खुदा के कलाम से आप धीरज के महत्व को समझेंगे और और दुष्ट के उकसाने के द्वारा उतावली से गलत निर्णयों को लेने से बचते हुए.अंत तक धीरज धरकर उद्धार में बने रहेंगे
यशायाह 26:3
[3]जिसका मन तुझ में *धीरज धरे हुए* हैं, उसकी तू पूर्ण शान्ति के साथ रक्षा करता है, क्योंकि वह तुझ पर भरोसा रखता है।
भजन संहिता 37:7
[7]यहोवा के साम्हने चुपचाप रह, और *धीरज से उसका आसरा* रख; उस मनुष्य के कारण न कुढ़, जिसके काम सुफल होते हैं, और वह बुरी युक्तियों को निकालता है!
याकूब 1:3-4
[3]तो इसको पूरे आनन्द की बात समझो, यह जान कर, कि तुम्हारे विश्वास के परखे जाने से *धीरज उत्पन्न* होता है।
[4]पर *धीरज को अपना पूरा* काम करने दो, कि तुम पूरे और सिद्ध हो जाओ और तुम में किसी बात की घटी न रहे॥
याकूब 5:10-11
[10]हे भाइयो, जिन भविष्यद्वक्ताओं ने प्रभु के नाम से बातें की, उन्हें दुख उठाने और *धीरज धरने* का एक आदर्श समझो।
[11]देखो, हम *धीरज धरने* वालों को धन्य कहते हैं: तुम ने अय्यूब के *धीरज* के विषय में तो सुना ही है, और प्रभु की ओर से जो उसका प्रतिफल हुआ उसे भी जान लिया है, जिस से प्रभु की अत्यन्त करूणा और दया प्रगट होती है।
मत्ती 10:22
[22]मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे, पर जो अन्त तक *धीरज धरे रहेगा* उसी का उद्धार होगा।
रोमियो 15:4-5
[4]जितनी बातें पहिले से लिखी गईं, वे हमारी ही शिक्षा के लिये लिखी गईं हैं कि हम *धीरज* और पवित्र शास्त्र की शान्ति के द्वारा आशा रखें।
[5]और *धीरज, और शान्ति* का दाता परमेश्वर तुम्हें यह वरदान दे, कि मसीह यीशु के अनुसार आपस में एक मन रहो।
इब्रानियों 10:36
[36]क्योंकि तुम्हें *धीरज धरना* अवश्य है, ताकि परमेश्वर की इच्छा को पूरी करके तुम प्रतिज्ञा का फल पाओ।
प्रकाशित वाक्य 14:12
[12]पवित्र लोगों का *धीरज इसी* में है, जो परमेश्वर की आज्ञाओं को मानते, और यीशु पर विश्वास रखते हैं॥
प्रभु इस अन्तिम दिनों में अपने धीरज के फल से भरे….
Amen🙏
Hv a blessed day🙌✝️
