PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- भला मनुष्य भली युक्ति निकालता हैं।💐
नीतिवचन 12:2
भले मनुष्य से तो यहोवा प्रसन्न होता है, परन्तु बुरी युक्ति करने वाले को वह दोषी ठहराता है।
👉नीतिवचन-17:20 जो मन का टेढ़ा है, उसका कल्याण नहीं होता, और उलट-फेर की बात करने वाला विपत्ति में पड़ता है।
जैसे कि कल भी हम बात कर रहे थे कि परमेश्वर बुराई को पसंद नही करते हैं और वह भलाई से प्रसन्न होते हैं।
👉नीतिवचन–15:8,9,29 8)दुष्ट लोगों के बलिदान से यहोवा धृणा करता है, परन्तु वह सीधे लोगों की प्रार्थना से प्रसन्न होता है।
9) दुष्ट के चाल चलन से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु जो धर्म का पीछा करता उस से वह प्रेम रखता है।
29) यहोवा दुष्टों से दूर रहता है, परन्तु धर्मियों की प्रार्थना सुनता है।
👉नीतिवचन11:20 जो मन के टेढ़े है, उन से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चाल वालों से प्रसन्न रहता है।
👉नीतिवचन-13:13 जो वचन को तुच्छ जानता, वह नाश हो जाता है, परन्तु आज्ञा के डरवैये को अच्छा फल मिलता है।
वचन भी हमे यही बताता है कि परमेश्वर भले मनुष्य से प्रसन्न होते हैं। हम में से कई लोग सोचते हैं कि हम कैसे भलाई करें। किस के लिए भलाई का काम करे।
हम किसी की भी भलाई के लिए कार्य कर सकते हैं। जरूरी नही है हम पैसा देकर ही दूसरो की मदद कर सकते हैं।
अगर आपके पास है तो जरूर पैसों से मदद कीजिए लेकिन नही है तो हो सकता है आप पढ़े लिखे हो अगर ऐसा है तो आप किसी गरीब बच्चे को टयूशन देकर उसकी भलाई के लिए कार्य कर सकते हैं।
आप पढ़ना नही जानते पर आप मसीह में हैं तो उन लोगो के लिए प्रार्थना कर सकते हैं जो लोग परेशान हैं । आपकी प्रार्थना के द्वारा प्रभु उस व्यक्ति के जीवन को आशीष देगा।
आप अच्छी सलाह दे सकते हैं तो आप सलाह देकर लोगो की मदद कर सकते हैं। और सबसे अच्छा तरीका की आप लोगो को सुसमाचार सुना कर लोगो के लिए मदद कर सकते हैं कि वह प्रभु को जाने।
👉नीतिवचन–3:27 जिनका भला करना चाहिये, यदि तुझ में शक्ति रहे, तो उनका भला करने से न रुकना॥
जब हम सोचेंगे तो इतने तरीके हैं मदद करने के लिए वो सब आपको याद आते जाएंगे।
भलाई करने के लिए अगर हमारा मन हैं तो हम जरूर कर पाएंगे।
वचन कहता है कि वह बुरी युक्ति करनेवालों को दोषी ठहराता हैं। इसलिए हमारी युक्तियां भलाई की होनी चाहिए बुराई की नहीं।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed Sunday 🙌✝️

