PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- हमारा परमेश्वर भलाई से प्रसन्न होता है।
👉भजनसंहिता -5:4-5
क्योंकि तू ऐसा ईश्वर नहीं जो दुष्टता से प्रसन्न हो; बुराई तेरे साथ नहीं रह सकती। 
घमंडी तेरे सम्मुख खड़े होने न पांएगे; तुझे सब अनर्थकारियों से घृणा है। 
👉नीतिवचन–12:22 झूठों से यहोवा को घृणा आती है परन्तु जो विश्वास से काम करते हैं, उन से वह प्रसन्न होता है।
दाऊद इन वचनों में बताता है कि हमारा परमेश्वर कैसा परमेश्वर हैं। उसे क्या बाते नही पसंद है।
वचन कहता है वह दुष्टता से प्रसन्न नही होता है और बुराई परमेश्वर के साथ नही रह सकती।
अब हम सोच कर देखे कि परमेश्वर को बुराई करने वाले लोग पसंद नही है और न ही बुराई उनके साथ रह सकती है तो अगर हमारे अंदर बुराई पाई जाती है या दूसरो का बुरा करके हमे खुशी मिलती है तो क्या परमेश्वर हम से प्रसन्न होगा या क्या वह हमारे साथ रहना चाहेगा?
बिल्कुल भी नही। अगर हम बुराई करते हैं तो परमेश्वर हमारे साथ रहना पसंद नही करेंगे।
आगे लिखा है कि घमंडी परमेश्वर के सामने खड़े नही हो सकते हैं। आज कल अधिकतर सभी के अंदर घमण्ड पाया जाता है।
कोई अपने पैसे पर घमण्ड करता है तो कोई अपनी सेहत पर कोई अपने बच्चों पर तो कोई अपने माता पिता पर, और भी न जाने किन किन बातों पर लोग घमण्ड करते हैं।
लेकिन वचन कहता है किसी को घमण्ड करना है तो वह प्रभु पर घमण्ड करें और किसी पर भी घमण्ड न करें क्योकि घमंडी परमेश्वर के सम्मुख खड़े भी नहीं हो सकते हैं।
👉यिर्मियाह-9:23,24 यहोवा यों कहता है, बुद्धिमान अपनी बुद्धि पर घमण्ड न करे, न वीर अपनी वीरता पर, न धनी अपने धन पर घमण्ड करे;
24 परन्तु जो घमण्ड करे वह इसी बात पर घमण्ड करे, कि वह मुझे जानता और समझता हे, कि मैं ही वह यहोवा हूँ, जो पृथ्वी पर करुणा, न्याय और धर्म के काम करता है; क्योंकि मैं इन्हीं बातों से प्रसन्न रहता हूँ।
परमेश्वर अनर्थकारी से घृणा करते हैं। हम भी कई बार ऐसे ही बातों को सोचने लगते हैं जिसका कोई अर्थ नही होता है।
इसलिए हम भलाई को करे और इस सब से अपने आपको दूर रखें।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day🙌✝️
Share.
Leave A Reply