Praise The Lord
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- यहोवा की दृष्टि उसके डरवैयों पर बनी रहती हैं।💐
भजन संहिता 33:18-19
देखो, यहोवा की दृष्टि उसके डरवैयों पर और उन पर जो उसकी करूणा की आशा रखते हैं बनी रहती है, 
कि वह उनके प्राण को मृत्यु से बचाए और अकाल के समय उन को जीवित रखे॥ 
परमेश्वर का वचन हमें निश्चिंत करता है। वह हमें बताता है कि यहोवा की दृष्टि उसके अपने लोगो अपने  डरवैयों पर बनी रहती है। 
और उन लोगों पर बनी रहती है जो लोग उसकी करुणा की आशा लगाए रहते हैं।
हमारे लिए यह जाँचने का विषय है कि क्या हम उसके डरवैयों की सूची में आते हैं।
यहोवा के डरवैए यानि जो उसके भय में चलते हैं भय में चलना मतलब👇
 *👉नीतिवचन-8:13 यहोवा का भय मानना बुराई से बैर रखना है।* घमण्ड, अंहकार, और बुरी चाल से, और उलट फेर की बात से भी मैं बैर रखती हूं।
 परमेश्वर को आदर देना। उसकी आज्ञाओ को मानना और उस पर चलना।
जब हम उसके भय में चलने वाले होंगे तो जरूर उसकी करुणा की आशा लगाए रहेंगे।
जब हम ऐसे होंगे तो वचन कहता है कि वह हमारे प्राण को मृत्यु से बचाएंगे। अब हम सोचेंगे कि हम कौन सा मर रहे हैं।
लेकिन lockdown के समय में यह बात सभी जान गए होंगे कि हमारे जीवन का कुछ पता नहीं है। हम किस दुर्घटना के शिकार हो जाये पता नहीं,पर हमारा परमेश्वर सामर्थ्य रखता है कि वह हमें इन सब बातों से बचाए और सुरक्षा को दे।
👉भजन संहिता-34:7 यहोवा के डरवैयों के चारों ओर उसका दूत छावनी किए हुए उन को बचाता है।
आगे लिखा है कि अकाल के समय भी जीवित रखेगा।
👉भजनसंहिता-34:8,9 8)परखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह पुरूष जो उसकी शरण लेता है।
9) हे यहोवा के पवित्र लोगो, उसका भय मानो, क्योंकि उसके डरवैयों को किसी बात की घटी नहीं होती!
 परमेश्वर हमारे लिए ऐसे समय मे भी सब वस्तुओं की पूर्ति करता है जब कि यह सम्भव नही होता।
👉यशायाह-58:11 और यहोवा तुझे लगातार लिए चलेगा और अकाल के समय तुझे तृप्त और तेरी हड्डियों को हरी भरी करेगा और तू सींची हुई बारी और ऐसे सोते के समान होगा जिसका जल कभी नहीं सूखता।
 इसलिए उसके डरवैए बनना अच्छा है।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day🙌✝️
Share.
Leave A Reply