PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
विषय:- यहोवा ही को पुकारना।
भजन संहिता 30:5,8,9
क्योंकि उसका क्रोध, तो क्षण भर का होता है, परन्तु उसकी प्रसन्नता जीवन भर की होती है। कदाचित् रात को रोना पड़े, परन्तु सबेरे आनन्द पहुंचेगा॥
हे यहोवा मैं ने तुझी को पुकारा; और यहोवा से गिड़गिड़ाकर यह बिनती की, कि
जब मैं कब्र में चला जाऊंगा तब मेरे लोहू से क्या लाभ होगा? क्या मिट्टी तेरा धन्यवाद कर सकती है? क्या वह तेरी सच्चाई का प्रचार कर सकती है?
इस वचन में दाऊद परमेश्वर के बारे में बताता है कि परमेश्वर का क्रोध बहुत ही थोड़े समय के लिए होता है लेकिन उनकी प्रसन्नता लम्बे समय के लिए होती हैं।
जिस तरह से हमारे माता पिता कभी कभी हमारे कामों की वजह से गुस्सा तो हो जाते हैं लेकिन हमें छोड़ कर नहीं जाते हैं और जल्दी से गुस्सा भी खत्म हो जाता है वैसे ही परमेश्वर का स्वभाव हैं।
दाऊद यहाँ पर जो मुख्य बात कहता है वह यह है कि मैने तुझी को पुकारा और तुझी से गिड़गिड़ाकर कहा।
जब हमारे जीवन में परेशानियाँ आती है तो हम अपनी परेशानियो को बांटने के लिए या बताने के लिए लोगो को ढूंढते हैंऔर हमारी बातों को सुनने वाला अगर कोई मिल जाता है तो हम उसे सुनाने लगते हैं।
हमें पता हैं कि लोगो पर विश्वास नही कर सकते हैं फिर भी हम लोगो को ही चुनते हैं अपनी बातों को कहने के लिए लेकिन दाऊद सिर्फ परमेश्वर को पुकारता हैं और वह कहता है कि अगर में कब्र में पड़ा रहूँगा तो तेरा धन्यवाद कौन करेगा।
हमें भी सिर्फ परमेश्वर को पुकारना हैं क्योकि केवल परमेश्वर ही आपकी समस्या का समाधान कर सकता है और कोई नहीं।
👉भजनसंहिता-34:4-10 मैं यहोवा के पास गया, तब उसने मेरी सुन ली, और मुझे पूरी रीति से निर्भय किया।
5 जिन्होंने उसकी ओर दृष्टि की उन्होंने ज्योति पाई; और उनका मुंह कभी काला न होने पाया।
6 इस दीन जन ने पुकारा तब यहोवा ने सुन लिया, और उसको उसके सब कष्टों से छुड़ा लिया॥
7 यहोवा के डरवैयों के चारों ओर उसका दूत छावनी किए हुए उन को बचाता है।
8 परखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है! क्या ही धन्य है वह पुरूष जो उसकी शरण लेता है।
9 हे यहोवा के पवित्र लोगो, उसका भय मानो, क्योंकि उसके डरवैयों को किसी बात की घटी नहीं होती!
10 जवान सिंहों तो घटी होती और वे भूखे भी रह जाते हैं; परन्तु यहोवा के खोजियों को किसी भली वस्तु की घटी न होवेगी॥
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day🙌✝️

