PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- परमेश्वर के तम्बू में कौन रहेगा?
भजन संहिता 15:1-5
हे परमेश्वर तेरे तम्बू में कौन रहेगा? तेरे पवित्र पर्वत पर कौन बसने पाएगा?
वह जो खराई से चलता और धर्म के काम करता है और हृदय से सच बोलता है;
जो अपनी जीभ से निन्दा नहीं करता, और न अपने मित्र की बुराई करता, और न अपने पड़ोसी की निन्दा सुनता है;
वह जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है और जो यहोवा के डरवैयों का आदर करता है, जो शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े; जो अपना रूपया ब्याज पर नहीं देता और निर्दोष की हानि करने के लिये घूस नहीं लेता है। जो कोई ऐसी चाल चलता है वह कभी न डगमगाएगा।
परमेश्वर का वचन साफ साफ बताता है कि उसके तम्बू में उसके शरणस्थान में कौन पाया जाएगा और कौन हैं जो उसमे बसने पाएगा।
अगर हम चाहते हैं कि हम उसके छाए हुए स्थान में ठिकाना पाए तो सबसे पहले जरूरी है कि खराई से चले। जो काम प्रभु ने दिए हैं उस को करें और हृदय से सच बोले।
लोग अकसर जाने अनजाने में झूठ बोल ही देते हैं इस से बचे।
ऐसे लोग परमेश्वर के शरणस्थान में पाए जाएंगे जो किसी की बुराई नही करते और न सुनते हैं। यह बहुत मुश्किल बात हो सकती है लेकिन जब हम इसे करना शुरू करेंगे तो यह बहुत आसान है।
अपने पड़ोसी व मित्र व जानने वालों के लिए कभी बुरा न बोले। ऐसे कई लोग आपके सामने आएंगे जो आपके सामने बुराई करेंगे उनसे बचे क्योकि ऐसे लोग आपकी भी बुराई कर सकते हैं।
आगे वचन बताता है कि जो परमेश्वर के लोगो का आदर करता है। आज बहुत से लोग हैं जो पास्टर या अगुओ की कमियों को निकालते रहते हैं और उनके बारे में बुरा बोलते हैं। ध्यान रखे किसी भी परमेश्वर के दास के बारे में बुरा न बोले उन्हें आदर दे।
आखिरी वचन में लिखा है जो ब्याज पर अपना पैसा नही देता व घूस नही लेता हैं।
वचन बताता है ऐसे ही लोग परमेश्वर के छाए हुए स्थान में पाए जाएंगे और ये लोग कभी नहीं डगमगाएँगे।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day🙌✝️

