PRAISE THE LORD
 🙏 Good Morning 🙏
👉विषय:-  धनवान की चाल।💐
याकूब 1:11-12
क्योंकि सूर्य उदय होते ही कड़ी धूप पड़ती है और घास को सुखा देती है, और उसका फूल झड़ जाता है और उस की शोभा जाती रहती है; उसी प्रकार धनवान भी अपने मार्ग पर चलते चलते धूल में मिल जाएगा।
👉धन्य है वह मनुष्य, जो परीक्षा में स्थिर रहता है; क्योंकि वह खरा निकल कर जीवन का वह मुकुट पाएगा, जिस की प्रतिज्ञा प्रभु ने अपने प्रेम करने वालों को दी है।
👉1Timothy-6:17 इस संसार के धनवानों को आज्ञा दे, कि वे अभिमानी न हों और चंचल धन पर आशा न रखें, परन्तु परमेश्वर पर जो हमारे सुख के लिये सब कुछ बहुतायत से देता है।
परमेश्वर का वचन हमें एक धनी व्यक्ति के व्यक्तित्व या जीवन के बारे में बताती हैं।
आज के समय मे हर कोई पैसा कमाना चाहता हैं ताकि वह जो भी चाहे खरीद ले। इसलिए बस लोग पागलों की तरह लगें हुए हैं पैसा इकट्ठा करने में।
इसके लिए कई बार लोग परमेश्वर तक को छोड़ देते हैं। मसीह जीवन से दूर चले जाते हैं यह सोच कर कि सब अच्छा होगा।
👉नीतिवचन—13:8 प्राण की छुड़ौती मनुष्य का धन है,…🙏
मसीह में हर कलीसिया में अकसर ऐसे लोग पाए जाते हैं जो परमेश्वर से ज्यादा पेसो को महत्वपूर्ण समझते हैं।
👉नीतिवचन–11:28 जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते की नाईं लहलहाते हैं।
लेकिन वचन साफ साफ बताता है कि एक धनी व्यक्ति का जीवन कैसा होता हैं।
यहाँ लिखा है कि धनी व्यक्ति घास की तरह हैं। जोकि सुबह की धूप पड़ते ही वह उसे सुखा देती हैं। 
धनी व्यक्ति भी इसी तरह होता हैं उस पर थोड़ी सी विपत्ति पड़ती हैं तो वह कई बार अपने जीवन को दे देता हैं आत्महत्या कर लेते हैं और जब घास  सूख जाती है तो उसकी शोभा चली जाती हैं और तो और वह इसी मार्ग पर चलते चलते धूल में मिल जाते हैं।
👉मती-6:24 कोई मनुष्य दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता, क्योंकि वह एक से बैर ओर दूसरे से प्रेम रखेगा, वा एक से मिला रहेगा और दूसरे को तुच्छ जानेगा; “तुम परमेश्वर और धन दोनो की सेवा नहीं कर सकते”।
इसलिए हम पैसा कमाए लेकिन सिर्फ वही हमारे लिए जरूरी है ऐसी सोच बिल्कुल मत रखें। हमारे जीवन में *परमेश्वर पहले स्थान पर होने चाहिए पैसा या लोग नही।* 
👉1Timothy-6:17 इस संसार के धनवानों को आज्ञा दे, कि वे अभिमानी न हों और चंचल धन पर आशा न रखें, परन्तु परमेश्वर पर जो हमारे सुख के लिये सब कुछ बहुतायत से देता है।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day🙌✝️
Share.
Leave A Reply