PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉 *जीवन की किताब में हमारा नाम है या नही*???* 😢🔥🙏
आज सुबह यह शब्द मैंने रूह में सुना..की *जिस किसी का नाम जीवन की किताब में नही मिला तो*..😭🙏
जिस तरह मौत का मंजर हम सब के सामने है किसी से नही छुपा है हर तरफ मौत और मौत की खबरे है
यह मौत किसी का स्टेटस रुतबा नही पूछ रही…की यह गरीब है या अमीर है.. पढ़ा लिखा है या अनपढ़ है, जवान हैं या बुज़ुर्ग है.
अन्यजाति को  क्या कहे …विश्वासियों में भी मौत का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा.. कितने खुदा के अच्छे सेवक और विश्वासी बहन – भाई चले गए.
इसका मतलब यह नही ..हम जो जीवित है उनसे बेहतर है …कदापि नही, बल्कि वो लोग जो खुदा में सो गए वो ज्यादा बेहतर थे क्योंकि खुदा का कलाम यह कहता कि धर्मी जन उठा लिया जाता कि आने वाली विपत्ति से बच जाए औऱ यह भी लिखा है …प्रकाशित वाक्य 14:13
और मैं ने स्वर्ग से यह शब्द सुना, कि लिख; जो मुरदे प्रभु में मरते हैं, वे अब से धन्य हैं, आत्मा कहता है, हां क्योंकि वे अपने परिश्र्मों से विश्राम पाएंगे, और उन के कार्य उन के साथ हो लेते हैं॥
आने वाले समय विपत्तियों के ही है चाहे दुनिया भर की नेता और बुद्धिजीवी कहते रहे अच्छे दिन आने वाले है सिर्फ खुदा का कलाम बाइबिल हमे बताती है अंत में बुरा वक्त आएगा, लोगो के जी मे जी नही रहेगा, और खुदा का कलाम हमारी आंखों के सामने पूरा हो रहा है….इस तरह का confusion या chaos और डर दशहत , और बदहवासी का माहौल मैंने और आपने कभी नही देखा होगा.. और यह हाल हमारे भारत का ही नही पूरी दुनिया मे यही आलम है… न पैसा काम आ रहा है ना कोई दवाई काम कर रही है, सांसे बनी रहे इसके लिए टेम्पररी साँसों (ऑक्सिजन सिलिंडर) के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार है
 हम जो जीवित है सिर्फ खुदावंद यीशु मसीह के फ़ज़ल से हमारी सांसे बरकरार है और कोई घमंड या फूलने की वजह नही है🙏🙏पर हमको भी एक दिन मरना तो है ही..
और यह मौत हम सब के लिए तय है
क्योंकि प्रभु के वचन में लिखा है..इब्रानियों 9:27
*और जैसे मनुष्यों के लिये एक बार मरना और उसके बाद न्याय का होना नियुक्त है*।
पर खुदा ने एक बात को गहराई से आत्मा में डाला कि बस अब जरूरत है यह है कि *हमारा नाम उस जिन्दगी की किताब में पाया जाए*…. इस लिए अब जरूरत है की अपने बिछोने पर पड़े हुए और अपने घरों की चारदीवारी मैं तौबा करते और खुदा से माफी मांगते हुए , लोगो से भी माफ़ी मांगते हुए ..और दूसरों को भी माफ करते हुए अपने नाम को उस जीवन की किताब में बने रखने के लिए खुदा के सामने गुहार की जरूरत है ( *मैं आपसे भी वयक्तिगत रूप से माफी चाहता हूँ कि जाने या अनजाने मेरे जीवन से अगर आपको ठेस या ठोकर लगी हो*🙏🙏
हमारी सारी धार्मिकता यीशु मसीह ही है ..बाकी मेरे और आप के सारे धार्मिक काम तो मैले चीथड़ों के समान है. 
मगर इस जमाने मे नाम के चक्कर मे ही सारी लड़ाई और नफरते है हर शख्श अपने नाम को लिखवाना या बढ़ाना चाहता है… मेरा नाम फेसबुक पर हो, मेरा नाम नामी प्रचारको में हो, मेरा नाम सबसे ज्यादा दान करने वालो में हो.. मेरा नाम गिनेस बुक ऑफ रिकार्ड्स में हो.. लोग अपने शरीर पर अपने घर पर , अपने कारो पर नाम लिखवाने की दौड़ में है ..इस  दुनिया मे अपने नाम और नाम की बड़ाई की लालच से कोई नही बचा है.
पर इस वक़्त जरूरत है कि खुदा के सामने दीनता से दुआ मैं बैठकर , उसके रूह उल कुद्दुस के द्वारा सुनना की  क्या मेरा नाम उस जीवन की किताब में है या नही..?
इससे फर्क नही पड़ता कि आपका नाम आधार कार्ड में है या नही पर अगर आपका मेरा नाम परमेश्वर के आधार कार्ड के रजिस्टर में यानी जीवन की किताब में नही तो… सब कुछ कूड़ा हो जाएगा🙏🙏😭
मेरे बहन और भाई खुदा के कलाम पर गौर करते हुए, उसकी मर्जी को आज अपने लिए जाने🙏🙏🙏
प्रकाशित वाक्य 20:15
*और जिस किसी का नाम जीवन की पुस्तक में लिखा हुआ न मिला, वह आग की झील में डाला गया*॥
लूका 10:20
तौभी इस से आनन्दित मत हो, कि आत्मा तुम्हारे वश में हैं, परन्तु इस से आनन्दित हो कि *तुम्हारे नाम स्वर्ग पर लिखे हैं*॥
फिलिप्पियों 4:3
[3]और हे सच्चे सहकर्मी मैं तुझ से भी बिनती करता हूं, कि तू उन स्त्रियों की सहयता कर, क्योंकि उन्होंने मेरे साथ सुसमाचार फैलाने में, क्लेमेंस और मेरे उन और सहकिर्मयों समेत परिश्रम किया, *जिन के नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हुए हैं*।
दानिय्येल 12:1
[1]उसी समय मीकाएल नाम बड़ा प्रधान, जो तेरे जाति-भाइयों का पक्ष करने को खड़ा रहता है, वह उठेगा। तब ऐसे संकट का समय होगा, जैसा किसी जाति के उत्पन्न होने के समय से ले कर अब तक कभी न हुआ होगा; *परन्तु उस समय तेरे लोगों में से जितनों के नाम परमेश्वर की पुस्तक में लिखे हुए हैं, वे बच निकलेंगे*।
मलाकी 3:16
[16]तब यहोवा का भय मानने वालों ने आपस में बातें की, और यहोवा ध्यान धर कर उनकी सुनता था; और *जो यहोवा का भय मानते और उसके नाम का सम्मान करते थे, उनके स्मरण के निमित्त उसके साम्हने एक पुस्तक लिखी जाती थी*।
खुदा का कलाम कहता है की अवसर को बहुमूल्य जानो समय बुरा है
प्रभु आप सब को आशीष दे और उससे मिलने की तैयारी का मन दे।
Amen 🙏
Hv a blessed day🙌✝️
Share.
Leave A Reply