PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- परमेश्वर से स्नेह करना।💐
भजन संहिता 91:14-16
उसने जो मुझ से स्नेह किया है, इसलिये मैं उसको छुड़ाऊंगा; मैं उसको ऊंचे स्थान पर रखूंगा, क्योंकि उसने मेरे नाम को जान लिया है। 
जब वह मुझ को पुकारे, तब मैं उसकी सुनूंगा; संकट में मैं उसके संग रहूंगा, मैं उसको बचा कर उसकी महिमा बढ़ाऊंगा। 
मैं उसको दीर्घायु से तृप्त करूंगा, और अपने किए हुए उद्धार का दर्शन दिखाऊंगा॥
यहाँ परमेश्वर कह रहे हैं जो लोग परमेश्वर से स्नेह करते हैं  उनका जीवन कैसा होगा। परमेश्वर से स्नेह करने की जो आशीषें हैं वह अदभुत हैं।
परमेश्वर का वचन कहता हैं जिन लोगों ने सचमुच स्नेह किया है परमेश्वर उनको छुड़ाएगा। हर एक बन्धन जो कि हमारे जीवन को खराब करते हैं परमेश्वर हमे उन सब से छुटकारे को देता है। हर दुष्टात्मा से छुटकारा देता हैं।
क्योकि उन्होंने प्रभु के नाम को जान लिया है इसलिए परमेश्वर उनको ऊँचे स्थान पर रखेगा। 
जो परमेश्वर से स्नेह रखते हैं वो लोग जब भी परमेश्वर को पुकारेंगे वह सुनेगा। परमेश्वर हमारे साथ है हर एक खराब परिस्थितियों में और उन सब से हमें निकालेगा भी।
परमेश्वर का वचन कहता है कि वह लोग दीर्घायु से तृप्त होंगे। ऐसा कह सकते हैं उनको कोई रोग नही होगा, वे लोग भले चंगे पाए जाएंगे।
परमेश्वर की सुरक्षा हमे मिलती हैं अगर हम सच मे उससे स्नेह करते हैं तो।
यह परमेश्वर की सुरक्षा प्राप्ति का भेद हैं  और  प्रभु के सम्मुख ऐसा हृदय हो जो धन्यवाद व स्नेह के साथ घनिष्ठता से प्रभु से जुड़ा हो।
वह जानता है कि ऐसा विश्वासी कौन हैं और विपत्ति में वह उनके साथ होता है उनकी प्रार्थनाओं को सुनता है और उन्हें वह जीवन देता है जो प्रभु की उपस्थिति तथा प्रबन्ध से पूर्ण हो।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day🙌✝️
Share.
Leave A Reply