PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏     
   विषय:- परमेश्वर हमारे दुखों को देखता है।💐
निर्गमन 3:7-8
फिर यहोवा ने कहा, मैं ने अपनी प्रजा के लोग जो मिस्र में हैं उनके दु:ख को निश्चय देखा है, और उनकी जो चिल्लाहट परिश्रम करानेवालों के कारण होती है उसको भी मैं ने सुना है, और उनकी पीड़ा पर मैं ने चित्त लगाया है ; 
इसलिए अब मैं उतर आया हूं कि उन्हें मिस्रियों के वश से छुड़ाऊं, और उस देश से निकालकर एक अच्छे और बड़े देश में जिस में दूध और मधु की धारा बहती है, अथार्त कनानी, हित्ती, एमोरी, परिज्जी, हिव्वी, और यबूसी लोगों के स्थान में पहुंचाऊं। 
इस वचन में परमेश्वर ने अपने लोगों के प्रति चिंता को दर्शाया है।
परमेश्वर मूसा से कहते हैं कि वह अपनी प्रजा के लोग जो मिस्र में हैं, उनके दुखों को देखा है, उनकी चिल्लाहट को भी सुना है और उनकी पीड़ा पर चित्त लगाया है।
परमेश्वर कहते हैं कि इसलिए अब मै अपनी प्रजा को मिस्त्रियों के वश से छुड़ाऊँगा।
मेरे प्रियो जिस प्रकार से परमेश्वर मिस्र में अपने लोगों के दुखों के विषय में चिंतित था ठीक उसी प्रकार आज भी वह अपने लोगों की परेशानी को जानता हैं।
वह उनकी दोहाई को सुनता है जो दुःख व सताव में होते हैं तथा उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर देता हैं।
इसलिए हम अपनी आंखों को परमेश्वर पर टिकाए क्योकि हमें सहायता देने वाला केवल वहीं हैं।
हम मनुष्य के सामने अपने दुखों को कहेंगे तो हो सकता है कि वह हमारा मजाक बनाये या फायदा उठाये। अगर आपकी परेशानियो को कोई सुन भी रहा है और वह चिंतित भी है लेकिन वह कुछ नही कर सकता वह आपकी परिस्थितियों को नही बदल सकता है।
लेकिन केवल परमेश्वर ही हैं जो आपके जीवन को पूर्ण रूप से बदल सकता है और अच्छा कर सकता है, आशीषित कर सकता है।
इसलिए परमेश्वर का चिंता करना अलग है क्योंकि वह चिंता करता है और अपने लोगों के जीवन को बदल डालता है। इसलिए परमेश्वर के सम्मुख बने रहिए।
👉1 पतरस–5:7 और अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उस को तुम्हारा ध्यान है।
👉मती–11:28 हे सब परिश्रम करने वालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day🙌✝️
Share.
Leave A Reply