PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉आज का मनन –
यूहन्ना 11:35 *यीशु के आंसू बहने लगे*।
🌿🌿🌿🌿🌿🌿
इस पद के बारे एक दिलचस्प बात यह है कि ये पद बाइबल का सबसे छोटा पद है । इसका अनुवाद हिंदी में थोड़ा लम्बा हो गया है लेकिन अंग्रेज़ी में सिर्फ़ दो शब्द हैं- Jesus Wept ! मित्र , ये उस समय की घटना है जब यीशु लाज़र के घर उसकी मृत्यु के बाद पहुँचा था । स्मरण रखिए , यीशु ने अपनी साढ़े तीन वर्ष की सेवा में तीन मुरदों को जिलाया था । याईर की बेटी , नाईन नगर की विधवा का बेटा और लाज़र । लाज़र का अभी जिलाया जाना बाक़ी था ।
🌿🌿🌿🌿🌿🌿
एक बहुत ही गम्भीर प्रश्न मेरे मन को निरंतर मथता रहा है । यीशु को लाज़र की मृत्यु पर रोने की ज़रूरत क्या थी ? वह जानता था कि अभी थोड़ी देर में वह लाज़र को जीवित कर देगा ! मनुष्य किसी की मृत्यु के समय बिछड़ने या हमेशा के वियोग को सोचकर रोता है ! लेकिन यीशु जानता था कि अभी कुछ ही पलों में लाज़र से मुलाक़ात हो जाएगी । फिर रोना कैसा ?
🌿🌿🌿🌿🌿🌿
मित्र, यीशु का अपने मित्र लाज़र की मृत्यु पर रोना दिखाता है कि वह एक पूर्ण मनुष्य भी था जिसके अंदर संवेदना थी, उसका नाव पर सोना , भूख लगना , मंदिर की हालत को देखकर क्रोधित होना उसकी सम्पूर्ण मानवीय प्रवृत्ति को दिखाता है ।
🌿🌿🌿🌿🌿🌿
लेकिन क्या बात इतनी सी ही है ? शायद नहीं । यीशु की पूरी सेवा को यदि देखें तो वह सिर्फ़ दो बार रोया है । एक बार लाज़र की मृत्यु पर और एक बार यरुशलेम नगर के अविश्वास और ढिठाई को देखकर। लाज़र की मृत्यु पर रोना भी वास्तव में लोगों के अविश्वास के कारण था । स्वयं मरियम मगदलिनी और मार्था जो शायद रोज़ उसका वचन सुनती थीं , जानती थीं कि वह मरे हुए को जिलाने की सामर्थ्य रखता है , कहने लगीं -यदि तू होता तो मेरा भाई न मरता ! यीशु ने जब कहा कि तेरा भाई जो उठेगा तो उसकी बहन मार्था ने कहा -यूहन्ना 11:24 मारथा ने उस से कहा, मैं जानती हूं, कि अन्तिम दिन में पुनरुत्थान के समय वह जी उठेगा।
मार्था को भविष्य के यीशु पर विश्वास तो था लेकिन वर्तमान के यीशु पर नहीं था, जो उसके सामने खड़ा था ।
🌿🌿🌿🌿🌿🌿
मित्र , हम कहते तो हैं कि हमारा विश्वास है लेकिन जब पीड़ा , संकट और विपत्ति आती है तो हम भी कहने लगते हैं कि , हाँ ख़ुदा कभी भविष्य में कुछ न कुछ अच्छा तो करेगा ही लेकिन अभी का पता नहीं ! मित्र , प्रभु चाहता है कि हम अपने वर्तमान के प्रभु पर भी उतना ही भरोसा करें जितना भविष्य के प्रभु पर करते हैं । क्योंकि वही और वही अलफ़ा और ओमेगा है ।
Amen🙏
Hv a blessed day🙌✝️

