PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- जो परमेश्वर की बाट जोहते हैं।💐
भजन संहिता 25:3-5
वरन जितने तेरी बाट जोहते हैं उन में से कोई लज्जित न होगा; परन्तु जो अकारण विश्वासघाती हैं वे ही लज्जित होंगे॥ 
हे यहोवा अपने मार्ग मुझ को दिखला; अपना पथ मुझे बता दे। 
मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्धार करने वाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहता हूं। 
इस वचन में दाऊद कह रहा है कि जितने लोग भी परमेश्वर की बाट जोहते हैं वह लोग कभी भी लज्जित नही होंगे।
अकसर ऐसा देखने को मिलता हैं कि जब कोई नया व्यक्ति मसीह में आता है तो उसे इस बात का डर होता है कि कही उसके साथ के लोग उसका मजाक न बनाए।
हमारे जीवन मे कई ऐसी परेशानियां आती हैं जिसकी वजह से शायद हमें लगें कि अब तो हमें लज्जित होना पड़ सकता है।
कुछ भी होने से , कैसी भी परिस्थिति होने से, अगर हम परमेश्वर की बाट जोहते हैं। इस बात पर विश्वास करते हैं कि परमेश्वर जरूर हमे एक अच्छा नाम देंगे। तो यकीन मानिए परमेश्वर आपको कभी भी लज्जित नही होने देंगे।
   जो लोग परमेश्वर की बाट जोहते हैं परमेश्वर उन लोगो को अपना मार्ग बताते हैं वह मार्ग जो हमारे लिए सबसे उत्तम है। सबसे अच्छा है।
कई बार हमें लगता है कि हम शायद परमेश्वर के वचन पर पूरी रीति से नही चल पा रहे हैं लेकिन जब हम उसकी बाट जोहते है तो परमेश्वर हमे अपने सत्य वचनो पर चलने के लिए सहायता करते हैं और वचन की शिक्षा को देते हैं। हमे सीखने में मदद करते हैं पवित्र आत्मा के द्वारा।
👉यशायाह-40:31 परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएंगे, वे उकाबों की नाईं उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे॥
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day🙌
Share.
Leave A Reply