PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- यहोवा सुनता है।
भजन संहिता 31:22-23
मैं ने तो घबराकर कहा था कि मैं यहोवा की दृष्टि से दूर हो गया। तौभी जब मैं ने तेरी दोहाई दी, तब तू ने मेरी गिड़गिड़ाहट को सुन लिया॥ 
हे यहोवा के सब भक्तों उससे प्रेम रखो! यहोवा सच्चे लोगों की तो रक्षा करता है।
भजन संहिता एक ऐसी पुस्तक हैं आप इसे जितना अधिक पढ़ेंगे उतना ही अधिक सीखेंगे।
आज का हमारा जो वचन हैं वह हमें एक महत्वपूर्ण बात को सिखाता हैं। 
दाऊद कहता है कि मै बहुत घबरा गया था और उस घबराहट में मैने कहा था कि मै यहोवा की दृष्टि से दूर हो गया।
हमारे साथ भी ऐसी स्थिति हो सकती है कि हमे लगें कि शायद अब हम यहोवा से दूर हो जाएंगे। वह दूर होना हमारे पापो के कारण भी हो सकता है और मौत के कारण भी।
हमें लग सकता है कि अब सब कुछ समाप्त हो गया। हमारा जीवन समाप्त हो रहा है अब हम परमेश्वर की आराधना नही कर पाएंगे,
लेकिन दाऊद इस विषय में कहता है कि जब मैने यहोवा की दोहाई दी तो उसने मेरी गिड़गिड़ाहट को सुन लिया।
मेरे प्रियो हमारा परमेश्वर जो कि महान है वह हमारी दोहाई को सुनता है। हमारी गिड़गिड़ाहट की ओर कान लगाता है।
हमे लग सकता हैं कि अब हम शायद बीमारी से खत्म हो जाए या हमारी अपनी गलतियों के कारण हम दूर हो जाए परमेश्वर से, तो हम जान ले कि वह हमसे प्रेम करता है और जब हम उससे प्रार्थना करेंगे तो चाहे कोई भी कारण क्यो न हो परमेश्वर हमारी रक्षा करेंगे,इसलिए हम अपने परमेश्वर से प्रेम रखें और उनका भय रखें क्योकि वचन कहता है कि  वह उन पर हज़ार पीढ़ी तक उन पर करुणा करता रहता है ।
👉भजनसंहिता–34:7,15           यहोवा के डरवैयो के चारों तरफ परमेश्वर के दूत छावनी किए हुए उनको बचाता है ।
(15) यहोवा की आंखे धर्मियों पर लगी रहती हैं, और उसके कान भी उसकी दोहाई की ओर लगे रहते हैं।
👉नीतिवचन–1:33 परन्तु जो मेरी सुनेगा, वह निडर बसा रहेगा, और बेखटके सुख से रहेगा।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply