PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय *:- हम सब मसीह मे एक हैं।💐*
👉फिलिप्पियों 2:2-4
तो मेरा यह आनन्द पूरा करो कि एक मन रहो और एक ही प्रेम, एक ही चित्त, और एक ही मनसा रखो।
विरोध या झूठी बड़ाई के लिये कुछ न करो पर *दीनता से एक दूसरे को अपने से अच्छा समझो।*
*हर एक अपनी ही हित की नहीं, वरन दूसरों की हित की भी चिन्ता करे।*
👉 *_परमेश्वर का वचन यहाँ पर बताता है कि हमे मसीह में कैसे रहना चाहिए।_* 👈🙏
👉वचन बताता है कि हम लोग एक मन के हो और मसीह के प्रेम को प्रगट करे एक ही सोच हो बाइबल के अनुसार।
आज के समय मे यह वचन सिर्फ बातें बन कर रह गई हैं। विश्वासी, अगुवे, पास्टर हर एक को चाहिए कि सभी एक मन के हो।
कई बार कलीसियाओं में देखने को मिलता है कि एक विश्वासी दूसरे विश्वासी को पसंद नही करते हैं। कई बार पास्टर्स के बीच भी प्रतियोगिता होती रहती है।
आज जब कि चारो ओर अजीब सा माहौल बना हुआ है तो हम सब को चाहिए चाहे वह पास्टर हो या लीडर या विश्वासी एक दूसरे का ख्याल रखें।
हम अपने आप को अच्छा दिखाने में लगे हुए होते हैं लेकिन वचन कहता है कि दीनता से एक दूसरे को अपने से अच्छा समझो।
और जो सबसे महत्वपूर्ण बात लिखी हैं वह यह हैं कि हम सिर्फ अपने ही हित की नही वरन दूसरो के हित की भी चिंता करें।
यह सब करना इसलिए आवश्यक हैं क्योकि हम सभी मसीह के अंग हैं और एक ही हैं। जब हम ऐसा करेंगे तो परमेश्वर जरूर आपको बहुतायत से आशीष देंगे।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

