PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- हमारा बचाव परमेश्वर की ओर से होता है।💐
👉भजन संहिता 3:1-4
हे यहोवा मेरे सताने वाले कितने बढ़ गए हैं! वह जो मेरे विरूद्ध उठते हैं बहुत हैं। 
बहुत से मेरे प्राण के विषय में कहते हैं, कि उसका बचाव परमेश्वर की ओर से नहीं हो सकता। 
परन्तु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी ढ़ाल है, तू मेरी महिमा और मेरे मस्तिष्क का ऊंचा करने वाला है। 
मैं ऊंचे शब्द से यहोवा को पुकारता हूं, और वह अपने पवित्र पर्वत पर से मुझे उत्तर देता है। 
यहाँ पर दाऊद कह रहा है कि मेरे सताने वाले कितने बढ़ गए हैं। और जो मेरे विरूद्ध हैं वह बहुत लोग हैं।
बहुत से ऐसे लोग हैं जो कहते हैं कि इसके प्राण का बचाव इसके परमेश्वर की ओर से नही हो सकता हैं।
हमारे आस पास भी ऐसे लोग होते हैं जो कहते होंगे कि इनको बचाने वाला कोई नही है क्योंकि यह तो अकेला हैं।
हमें परेशान करने वालो की गिनती बढ़ रही होगी और बहुत से लोग हमारे विरूद्ध खड़े हो सकते हैं।
लेकिन कितनी भी बुरी स्थिति में  हम हों, हमें डरना नहीं है। हम यह जान ले कि हमारे साथ सर्वशक्तिमान परमेश्वर हैं।
वचन कहता है कि परमेश्वर हमारे चारों ओर  हमारी ढाल हैं। वह चारों ओर से हमे सुरक्षा प्रदान करता।
और हमारी ढाल बनकर हमारी सहायता करता है।
दाऊद कहता है कि मै ऊंचे शब्द से यहोवा को पुकारता हूँ और वह अपने पवित्र पर्वत पर से मुझे उत्तर देता है।
हम भी दाऊद की तरह सिर्फ और सिर्फ परमेश्वर को ही पुकारे और वह जरूर हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर देंगे।
जब हम उसे संकट के समय में पुकारेंगे तो वचन बताता है कि वह  संकट मेंहमारे साथ रहेगा और हमारी महिमा को बढ़ाएगा और हमे उन लोगो से ऊँचा उठाएगा जो हमारे विरोध में थे।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply