कभी कभी हम अपने जीवन में कुछ बुरी घटनाओं के कारण परेशान हो जाते हैं और ये परिस्थितियां कुछ निहित स्वार्थ के लिए पूरा लाभ उठाती हैं। इस परिस्थिति में हमारा हृदय टूट जाता है और लाखों चिंताओं से संघर्ष होता है। इन कठिन परिस्थितियों के दौरान हमारे प्रभु यीशु ने हमें पवित्र आत्मा दिया है कि वही हमें तसल्ली दे सके। हमारे प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु के बाद उसके चेलों की हालत भी दुखी थी और वे चिंतित और अपने भविष्य के लिए अनिश्चित थे। उनके अंदर एक डर समा गया। उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद करके छिपा कर रखा। इस समय यीशु आया और उनके बीच में खड़ा होकर कहा,”तुम्हें शांति मिले।”उसने उन्हें बाट जोहने और 🙏🏻प्रार्थना करने के लिए कहा जिससे कि उन्हें एक सहायक🕊 पवित्र आत्मा मिले जो उनके साथ हमेशा रहे। ।
हां,यदि आप पवित्र आत्मा के अभिषेक को पाएंगे तो आप अपने जीवन की सभी समस्याएं साहस के साथ सामना करेंगे और उसके द्वारा बल पाएंगे। आप उसकी महिमा के लिए जीएंगे। ऐसा ही यीशु के चेलों के जीवनों में भी हुआ। जब उन्होंने यीशु के द्वारा बताए हुए आदेश से एक ही मन और एक चित्त के साथ प्रार्थना शुरु की  पवित्र आत्मा उन पर सामर्थी रूप से उतरा। उनका जीवन बदल गया और उनकी सारी चिंताएं गायब हो गई। तब परमेश्वर ने उन्हें बदला और उन्हें दूसरों को शांति देनेवाले लोगों में बदल दिया l यही प्रभु आपके साथ भी करना चाहता है। वह आपको अपनी पवित्र आत्मा से भरना चाहता है तब आप ऐसा कहेंगे,”जब मेरे मन में बहुत सी चिन्ताएं होती हैं, तब हे यहोवा तेरी दी हुई शांति से मुझ को सुख मिलता है।”
🔥Prayer:🔥
🙏🏻प्रेमी प्रभु, मैं आगे से बोझ, चिंताओं और इस संसार के अपेक्षित सदमों के द्वारा परेशान न होऊंगा/होऊंगी। हे प्रभु मुझे अभी अपनी पवित्र आत्मा के सामर्थी अभिषेक से भरें। मुझे पवित्र आत्मा के वरदानों और फलों से मुझे भरें जैसे कि आपने अपने चेलों को भरा था। मेरी सारी चिंताओं को हटा दें और मुझ पर अनुग्रह करें कि मैं दूसरों को तसल्ली दे सकूं। यीशु के नाम में,मैं प्रार्थना करता/करती हूं,
🙏🏻आमीन! शालोम 🙏🏻,
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply