*हे बच्चों, प्रभु में अपने माता-पिता के आज्ञाकारी बनो, क्योंकि यह उचित है। “अपनी माता और पिता का आदर कर कि तेरा भला हो
, और तू धरती पर बहुत दिन जीवित रहे।”* इफिसियों 6:1-3.
यह परमेश्वर की आज्ञा है कि हम अपने माता-पिता का आदर करना चाहिए। लेकिन दुख की बात है कि कई लोग अपने माता-पिता के साथ अनादर और दुर्व्यवहार करते हैं, यह जाने बिना कि वे जो आज बोते है, वही कल काटेंगे। तो आइए हमेशा अपने माता-पिता को वह आदर और सम्मान दें, जिसके वे हकदार हैं।
आमीन
प्रभु आपको अपने माता-पिता का आज्ञाकारी बनाए
रैव्ह राजेश गिरधर

