**PRAISE THE LORD* 
🙏Good Morning 🙏
🍃🌻रोज़ की रोटी।🌻🍃*
*👉ख़ुशी दुनियां की चीज़ों में नहीं है।*💐
*दुनियां की चीज़ें आज हैं, कल नहीं रहेंगी। आज नयी हैं, कल पुरानी हो जाएंगी।* जो कमरे की ज़ीनत है, वो कबाड़खाने में पड़ा होगा। *किसी के पास ज़रूरत से ज़्यादा है, फिर भी वो दुखी है। किसी के पास कुछ भी नहीं, वो फिर भी ख़ुश है। ख़ुशी का रिश्ता चीज़ों से नहीं, दिल ओ दिमाग है।* हमारे ज़माने में, न मंहगे खिलौने थे, न वीडियो गेम, न मोबाईल था। कन्चे, गुल्ली-डंडा, पिट्ठू आदि खेलों में ही सारी खुशियां बसतीं थीं। किराये की साईकिल, एक रूपये में मिल जाती थी। चाहे थक जाएं, पूरा पैसा अदा होने तक चलाते थे। ग़रीब बच्चे तो पीछे दौड़कर ही, अपनी खुशियां पूरी कर लेते थे, कटी पतंग के पीछे भागने और मांजा लूटने का मज़ा ही कुछ और था। कुछ भी नहीं था, मगर हम ख़ुश रहते थे। स्कूल में मास्टर साहब से पिटते थे, घर में बताने पर माँ-बाप कूटते थे। पांच-दस कंचे और एक भौंरा मिल जाने पर, ख़ुद को ज़मीदार समझते थे। *_नीतिवचन 15:15 में लिखा है – दुखियों के सब दिन दुःख भरे रहते हैं, जिसका मन प्रसन्न रहता है, वो मानों नित्य भोज करता है।_  ख़ुश रहना आपके हाथ में है, क्योंकि ख़ुशी का रिश्ता आपके चीजों से  नहीं है। आप के जीवन में यदि शांति है, सुकून है तो आप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है और यह शांति तब आएगी जब आप के जीवन में शांति का राजकुमार प्रभु यीशु मसीह होगा तो आज ही यीशु मसीह को अपना प्रभु ( Boss/मालिक)मानकर ग्रहण करो और जैसा वह कहता है करते जाओ, उनकी आज्ञाओं को मानकर आशीषित हो कर दूसरों के लिए भी आशीष का कारण बन जाओ।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply