PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- परमेश्वर का मंदिर।💐
1 कुरिन्थियों 3:16-17
क्या तुम नहीं जानते, कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो, और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है?
यदि कोई परमेश्वर के मन्दिर को नाश करेगा तो परमेश्वर उसे नाश करेगा; क्योंकि परमेश्वर का मन्दिर पवित्र है, और वह तुम हो।
यहाँ पर परमेश्वर का वचन हमे कहता है कि क्या तुम नही जानते कि तुम परमेश्वर का मंदिर हो। क्या हम इस बात को जानते हैं?
अगर नही तो हम इस बात को जान जाए कि परमेश्वर का आत्मा हमारे अंदर वास करता है।
क्योकि परमेश्वर का आत्मा हमारे अंदर वास करता हैं इसलिए हम अपने आप का ध्यान रखे। कई बार लोग गुस्से में या चिंता में अपने शरीर को नुकसान पहुचाते हैं।
पर हमें ऐसा कुछ नही करना हैं। हम अपने आप का ध्यान रखे शारीरिक और आत्मिक दोनों रूप से।
आगे वचन कहता है कि यदि कोई परमेश्वर के मंदिर को नाश करेगा तो परमेश्वर उसे भी नाश करेगा। इसलिए हम अपने आप को खराब करने के बारे में कभी न सोचें।
और साथ ही हम में से हर एक विश्वासी इस बात का ध्यान रखे कि हम किसी और को भी नुकसान पहुचाने का( ठोकर का) कारण न बने।
👉मत्ती–18:7 ठोकरों के कारण संसार पर हाय! ठोकरों का लगना अवश्य है; पर हाय उस मनुष्य पर जिस के द्वारा ठोकर लगती है।
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि एक विश्वासी दूसरे विश्वासियों को खराब कर देते हैं उन्हें मसीह से दूर कर देते हैं।
वह उस संगति से दूर हो जाते हैं और उनका जीवन पूरी तरह से खराब हो जाता है। वचन को ध्यान रखे जिस तरह से हम खुद परमेश्वर का मंदिर है वैसे ही मसीह पर विश्वास करने वाला दूसरा व्यक्ति भी परमेश्वर का मंदिर हैं।
हम अपने साथ-साथ अपने कलीसिया के दूसरे विश्वासियों का भी ध्यान रखें और प्रार्थना करें।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

