कई बार हमारे जीवन मे ऐसी-ऐसी परेशानियाँ आती हैं,कि न तो किसी को बताये बनता है और ना जताये बनता है,तब हमें ऐसा महसूस होता हैं कि अब शायद कुछ भी नही हो सकता हैं। लेकिन ऐसे हालात में वचन हमे बताता है कि परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है।  जब हम निर्बल हैं तो परमेश्वर अपने बल को हमारे जीवन मे देता हैं।
 जब हम परमेश्वर पर भरोसा और आत्मविश्वास को रखते हैं तब हम स्वयं को सुरक्षा के घेरे में अनुभव करते हैं  वचन बताता है कि परमेश्वर हमे संकट के समय मे बहुत ही आसानी से मिलने वाला परमेश्वर हैं जो कि हमारा सहायक है। हमारा परमेश्वर हर समय‌ हमारे लिए उपलब्ध हैं और संकट के समय हम उसे पुकारते हैं। तो वो हमारी प्रार्थना को सुनता है और उतर भी देता है। कैसी भी परिस्थिति हो, कैसे भी हालात क्यों न हो, वो हमे कभी नही छोड़ता, इसलिए हमें डरने की आवयश्कता नही हैं।
चाहे इस संसार मे कुछ भी हो जाए परमेश्वर हमे सुरक्षित रखेगा क्योकि हम उसकी शरण मे पाए जाते हैं।
आमीन
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे। सभी को जय मसीह 
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply