PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
*🌜रोज़ की रोटी।🌛*
👉*माँ-बाप को ख़ुश रखने का जज़्बा।*💐
*माँ-बाप हर चंद कोशिश करते हैं, के उनके बच्चे ख़ुश रहें।* मैं एक शख़्स से बात कर रहा था, उसने कहा मेरी बेटी डॉक्टर बनना चाहती है। इस लिए वो पी.एम.टी. की कोचिंग कर रही है। मैं उसके लिए कितना भी पैसा ख़र्च करने को तैयार हूँ। मैंने उनसे पूछा आप करते क्या हैं? उसने कहा मैं राजमिस्त्री हूँ। मैं सुनकर हैरत में पड़ गया, *एक बाप अपनी बेटी के लिए, ख़ुद को ख़र्च करने को तैयार है। उसकी ख़ुशी इसमें थी, कि उसकी बेटी ख़ुश रहे। ख़ुशियों का क़र्ज़, ख़ुशियों से ही अदा किया जा सकता है।* _नीति वचन 23:25 में लिखा है — अपने माँ-बाप को ख़ुश कर और अपनी वालिदा { माँ } को शादमान रख।_ *बच्चों का भविष्य संवारने में, माँ-बाप अपना वर्तमान भूल जाते हैं। जब तक बच्चे जवानी की दहलीज़ तक पहुंचते हैं, माँ-बाप ज़िंदगी की धूप में झुलसकर, बुज़ुर्गी के आलम में पहुंच जाते हैं। अब कोई चाहत बाकी नहीं रहती, एक ख़ुशी की चाहत के सिवा। जिसने ख़ुशी दी है, क्या उसे ख़ुश रखना बच्चों का फ़र्ज़ नहीं है? माँ-बाप को ख़ुश रखोगे, तो ज़िंदगी भर ख़ुश रहोगे।
👉इफिसियो- 6:1-3
1 हे बालकों, प्रभु में अपने माता पिता के आज्ञाकारी बनो, क्योंकि यह उचित है।
2 अपनी माता और पिता का आदर कर (यह पहिली आज्ञा है, जिस के साथ प्रतिज्ञा भी है)।
3 कि तेरा भला हो, और तू धरती पर बहुत दिन जीवित रहे।
👉नीति वचन–28:24 जो अपने मां-बाप को लूट कर कहता है कि कुछ अपराध नहीं, वह नाश करने वाले का संगी ठहरता है।
Amen 🙏
Hv a blessed day🙌✝️

