PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- विश्वास।💐
👉इब्रानियों 11:1-2
अब विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है क्योंकि इसी के विषय में प्राचीनों की अच्छी गवाही दी गई। 
विश्वास शब्द हम बहुत समय से सुनते आ रहे हैं। हम लोग कई बार मनुष्य पर विश्वास करते हैं और वह ज्यादा समय तक बना नही रह पाता है लेकिन बाइबल हमे *परमेश्वर पर* विश्वास रखने के विषय में बताती है। मसीह में जब हम आते हैं तो विश्वास के द्वारा ही आते हैं।
यहाँ पर इस अध्याय में विश्वास के बारे में ही बताया गया है। वचन कहता है विश्वास ही के द्वारा हम जिन वस्तुओं की आशा करते हैं वह निश्चय करती है कि हमे मिल गई हैं और जो हमने नही देखा उसका प्रमाण भी है ।
मेरे प्रियो मसीह जीवन सच मे एक अदभुत जीवन है। आप जब मसीह से प्रार्थना करते हो और विश्वास करते हो कि प्रभु हमारी प्रार्थना को सुनता है तो यह सच है कि वह उसका उत्तर जरूर देता है और आप प्रार्थना में जो भी प्रभु से मांगोगे वह आपको मिलेगा अगर आप विश्वास करते हो और जिन बातों के लिए आपने सोचा भी नहीं होगा वह परमेश्वर आपके जीवन मे देंगे।
    बाईबल कहती है कि विश्वास करने वालों के लिए सब कुछ सम्भव है।
कई बातों के लिए हम सोचते होंगे कि यह सम्भव ही नहीं है कि हमारे जीवन मे यह बात पूरी हो लेकिन आप बस परमेश्वर पर अपने यकीन को बनाये रखे।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply