बाईबल कहती है= बढती न तो पूर्व से न पश्चिम से और न जंगल की ओर से आती है परन्तु परमेश्वर न्यायी है, वह एक को घटाता और दूसरे को बढाता है।
यह वचन साफ कहता है, जैसा कि बहुत से लोग सोचते हैं कि वो चाहे जैसे भी काम कर लें उन्हें कोई नहीं देख रहा वो इसी भ्रम में आकर वो सब काम करते जिनसे परमेश्वर को घृणा आती है और जिसका अन्जाम बुराई ही होता है फिर प्रभु का कोप उन पर पडता तब तक देर हो चुकी होती है।
लोगों मे घमण्ड आ जाता वो अपने आगे किसी को कुछ समझते ही नहीं हर किसी को छोटा समझने की उनकी आदत हो जाती है।
परमेश्वर कहता है घमंड मत करो “सींग ऊँचा मत करो, न सिर उठाकर ढिठाई की बातें बोलो।
ऐसा करने से परमेश्वर की नाराजगी सामने आती है और वो सब कुछ बरबाद कर देता है, यह तब होता है, जब जो नम्र है उसे परमेश्वर वो सब कुछ देता है और जो घमण्डी होता वह सब कुछ गवा देता है। कयोंकि बाइबिल कहती है धन्य हैं वे जो नम्र हैं, क्योंकि वह पृथ्वी के अधिकारी होंगे इस तरह एक अमीर गरीब होता और एक गरीब अमीर बन जाता है।
वक्त है सम्भल जाओ और घमंड करना छोड दो । ताकि परमेश्वर की आशीष को पा सको।
आमीन
प्रभु आप सबको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

