PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- जीवन की इच्छा रखना।💐
1 पतरस 3:10-11
क्योंकि जो कोई जीवन की इच्छा रखता है, और अच्छे दिन देखना चाहता है, वह अपनी जीभ को बुराई से, और अपने होंठों को छल की बातें करने से रोके रहे। 
वह बुराई का साथ छोड़े, और भलाई ही करे; वह मेल मिलाप को ढूंढ़े, और उस के यत्न में रहे।
हम सभी चाहते हैं कि हमारा जीवन अच्छा हो , और हम उसे जीना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हम अच्छे दिनों को देखे।
वचन बताता है कि जो कोई यह इच्छा रखता है उसे क्या करने की जरूरत है। उसे अपने जीवन मे क्या करना चाहिए।
वचन में लिखा है कि सबसे पहले तो हमे अपनी जीभ को बुराई करने से रोकना है। अकसर बात करते हुए हम किसी न किसी के बारे में बुरा बोल ही देते हैं। 
हमे यही नही करना है। हम अपनी आदत को सुधारे। दूसरो के लिए बुरा न बोले और अगर हमें लगता है कि कोई व्यक्ति अच्छा नहीं है तो जरूर उसके लिए प्रार्थना करें।
👉नीतिवचन-17:13,20
(13 )जो कोई भलाई के बदले में बुराई करे, उसके घर से बुराई दूर न होगी।
(20) जो मन का टेढ़ा है, उसका कल्याण नहीं होता, और उलट-फेर की बात करने वाला विपत्ति में पड़ता है।
आगे वचन कहता है कि बुराई को छोड़े और भलाई ही करें। हमे लगता है कि ऐसा करके क्या फायदा। लेकिन सच मे यह बहुत जरूरी है कि हम भलाई करने का मन बनाए।
हर व्यक्ति के साथ हम मेल मिलाप का व्यवहार करें। लोगो से बेर भाव न रखें।
अगर हम चाहते हैं कि हम अपने जीवन मे अच्छे दिन देखे तो सबसे पहले दूसरो के लिए हमे अच्छा सोचना होगा। दूसरो के लिए अच्छा करना होगा। तभी हमारे जीवन को हम अच्छे से व्यतीत कर पाएंगे। दूसरो का बुरा करके हम परेशान ही होंगे।
👉नीतिवचन–17:9 जो दूसरे के अपराध को ढांप देता, वह प्रेम का खोजी ठहरता है, परन्तु जो बात की चर्चा बार बार करता है, वह परम मित्रों में भी फूट करा देता है।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करे।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply