बाइबिल में कितना खूबसूरत वचन लिखा है:- धन्य है वह पुरुष जो यहोवा पर भरोसा रखता है, जिसने परमेश्वर को अपना आधार मान लिया है यह वचन सब के लिए है मगर सब इस बात की गहराई को नही जान पाते बाइबिल कहती है अपनी बुद्धि का सहारा न लेना सम्पूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना वो तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा।
पर बहुत कम लोग होंगे जो सम्पूर्ण मन से यहोवा परमेश्वर पर भरोसा रखते हैं क्योंकि पूरा भरोसा प्रभु पर रखना बहुत ही मुश्किलों भरा होता है।
जिस प्रकार अब्राहम ने पूरा भरोसा किया उसकी मुराद प्रभु ने पूरी की और उसको जातियों का मूल पिता बनाया।उसको भी प्रभु पर भरोसा रखने के कारण बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पडा होगा मगर उसने उस बात पर विश्वास किया जो प्रभु ने उससे कही थी।
आज भी काफी कठिनाई आती है पूरा भरोसा प्रभु पर रखने में मगर प्रभु अपने वादे से नही हटता लिखा है जिसने उस पर भरोसा किया उसका कभी मुँह काला नहीं होता जिसने भी अपने आप को उसके हाथों मे सोंप दिया उसको वह बहुत ऊँचाई पर लेकर जाता है।
पर यह भी लिखा है शापित है वह पुरुष जो मनुष्य पर भरोसा रखता है और उसका सहारा लेता है।अपने जीवन की बागडोर परमेश्वर के हाथों में सोंप दो और चलते जाओ वो समय पर आपको बढाएगा यह उसका वादा है।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

