🙏Good Morning 🙏
👉👉विषय:- यहोवा मेरे लिए सब कुछ पूरा करेगा।💐
👉भजन संहिता 138:8
यहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगा; हे यहोवा तेरी करुणा सदा की है। तू अपने हाथों के कार्यों को त्याग न दे।
परमेश्वर का वचन हमे हमारे जीवन में निश्चिंतता को देता है। वह हमें इस बात को बताता है कि वह हैं हमारे साथ में।
अकसर ऐसा देखने को मिलता है कि लोग अपने जीवन मे खूब मेहनत करते हैं और जब कलीसिया में पास्टर चर्च आने के लिए या और किसी मीटिंग में जुड़ने के लिए या चर्च का कोई काम बोलते हैं तो कई लोगो का जवाब होता है कि कहा हमारे पास में इतना समय होता है। हमे सब कुछ देखना पड़ता है। आपको नही पता है पास्टर जी।
ऐसा बोल कर लोग कई बार बताना चाहते हैं कि उन्हें कितना काम होता है और कितनी सारी जिम्मेदारियां सम्भालनी पड़ती हैं।
परमेश्वर के लोगो हमे यह बात याद रखनी चाहिए कि परमेश्वर हमारे लिए सब कुछ पूरा करता है। सब कुछ में हर एक बात आती है कई बातों के बारे में तो हम सोच भी नहीं सकते हैं।
हम सब कुछ नही देख सकते हैं।
हम एक चीज़ पर ध्यान देंगे तो दूसरी चीज रह जाएगी। लेकिन केवल परमेश्वर ही है जो सब कुछ सम्भाल सकता है।
आगे वचन कहता है कि तू अपने हाथों के कार्यो को त्याग न दे। अगर हमारे जीवन में परेशानियां हैं तो जरूर हम परमेश्वर को बोल सकते हैं।
जब हम उसे बोलेंगे तो जरूर परमेश्वर हमारी बातों को सुन लेंगे और आपकी सारी चिंता परमेश्वर दूर कर देंगे।
👉1पतरस-5:7 और अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उस को तुम्हारा ध्यान है।
👉भजनसंहिता–34:4–6 मैं यहोवा के पास गया, तब उसने मेरी सुन ली, और मुझे पूरी रीति से निर्भय किया।
5 जिन्होंने उसकी ओर दृष्टि की उन्होंने ज्योति पाई; और उनका मुंह कभी काला न होने पाया।
6 इस दीन जन ने पुकारा तब यहोवा ने सुन लिया, और उसको उसके सब कष्टों से छुड़ा लिया॥
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

