PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉*(खुदा क्या देखता है)*💐
*जब लोगों ने प्रभु यीशु मसीह को एक बढ़ई का बेटा, और यूसुफ का बेटा देखा, तब परमेश्वर ने उसको जगत का उद्धारकर्ता देखा। और उसको खुदा ने समस्त संसार के लिए उद्धारकर्ता ठहराया।* क्योंकि परमेश्वर का देखना, और मनुष्य का देखने में बहुत फर्क है। आपकी बाहर की चीजों को, बाहर की बातों को परमेश्वर नहीं देखता। ये सब तो लोग देखते हैं। *जब लोगों ने बूढ़ी सारा को बांझपन के नजरिए से देखा, तो खुदा ने उसको सभी विश्वासीयों की मां को देखा, क्योंकि अब्राहम विश्वासियों का पिता है, तो सारा भी माता हुई।* जब दाऊद छोटा था, तब लोगों ने एक गरीब, और जवान चरवाहा देखा। लेकिन परमेश्वर ने उस में इजराइल का एक शक्तिशाली राजा देखा और उसको बनाया।
*परन्तु यहोवा ने शमूएल से कहा, न तो उसके रूप पर दृष्टि कर, और न उसके डील की ऊंचाई पर, क्योंकि मैं ने उसे अयोग्य जाना है; क्योंकि यहोवा का देखना मनुष्य का सा नहीं है; मनुष्य तो बाहर का रूप देखता है, परन्तु यहोवा की दृष्टि मन पर रहती है। (1 शमूएल 16:7)*
जब लोगों ने यूसुफ में एक गरीब मुजरिम देखा, लेकिन परमेश्वर ने उसमें मिस्र देश का शक्तिशाली मंत्री देखा। अगर परमेश्वर उसको मनुष्य के तरीके से देखता, तो यह काम पूरा नहीं होता, जो यूसुफ ने, दाऊद ने, सारा ने और प्रभु यीशु मसीह ने किया।
*मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि अगर आप चाहते हैं, परमेश्वर की दृष्टि आप पर लगी रहे तो अपने मनों को साफ रखिए,क्योंकि परमेश्वर आपके मनों को देखता है। जब हमारा मन साफ होगा, तो खुदा की दृष्टि हम पर रहेगी।*
क्योंकि प्रभु यीशु मसीह जब पृथ्वी पर आए तो उन्होंने सबसे पहले प्रचार किया, कि अपने मनो को फिरा लो, क्योंकि परमेश्वर का राज्य निकट है। *खुदा की दृष्टि मनुष्य के मनों पर लगती है। और अपने मन को साफ रखना, शुद्ध रखना मेरा और आपका कर्तव्य है।*
👉सब बातों में अपने आपको भले कामों का नमूना बना; तेरे उपदेश में सफाई, गम्भीरता और ऐसी खराई पाई जाए, कि कोई उसे बुरा न कह सके; जिससे विरोधी हम पर कोई दोष लगाने का अवसर न पाकर लज्जित हों।
तीतुस 2:7-8
Amen 🙏
Hv a blessed Sunday 🙌✝️

