PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- उचित समय पर बढ़ना।💐
👉1 पतरस 5:6-7
इसलिये परमेश्वर के बलवन्त हाथ के नीचे दीनता से रहो, जिस से वह तुम्हें उचित समय पर बढ़ाए।
और अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उस को तुम्हारा ध्यान है।
परमेश्वर का वचन कहता है कि हम लोग उसके बलवन्त हाथों के नीचे दीनता से रहे। ताकि वह हमें एक सही समय पर बढ़ाए।
परमेश्वर के लोगो हमारे लिए यह बहुत आवश्यक हैं कि हम लोग उसके समीप पाए जाए उसके छाए हुए स्थान में।
हम परमेश्वर के समीप बने रहे दीनता के साथ। कई बार हम सोचते हैं कि परमेश्वर हमे इस विषय में आशीषित करें।
लेकिन उन प्रार्थनाओ का उत्तर हमे तुरन्त नही मिलता है।
तो हमे लगता है कि परमेश्वर हमारी प्रार्थना को नही सुन रहे हैं लेकिन ऐसा नही है। जब हम उसमे बने रहते हैं तो जरूर परमेश्वर हमे आशीषित करता है।
वचन कहता है कि हम अपनी सारी चिंताओं को और परेशानियो को परमेश्वर पर डाल दें। क्योकि परमेश्वर को😊 हमारा ध्यान है।
जब हम अपनी सारी चिंताओं को प्रभु को दे देंगे तो परमेश्वर हमे एक अच्छे व उचित समय पर बढ़ाएंगे।
परमेश्वर से जब हम प्रार्थना करते हैं तो वह उसी समय सुन लेते हैं लेकिन उन प्रार्थनाओ के उत्तर के लिए हमें तैयार करते हैं।
कई बार जल्दी बढ़ने वाले पौधे जल्दी खत्म हो जाते हैं। ऐसे ही परमेश्वर भी नही चाहते कि हमारी आशीषें खत्म हो जाये बल्कि परमेश्वर हमे उचित समय मे आशीष देते हैं ताकि वह हमारे जीवन मे बनी रहे।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

