शुद्ब मन वालों के लिये परमेश्वर भला है । यह एक खरी सच्चाई है जिसे बदला नहीं जा सकता तथा जिसके बारे में शंका करना भी वयर्थ है क्योंकि बाइबिल खुद इस बात का प्रमाण देती है मती- 5=8  के अनुसार:-धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ब हैं, क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे।
इस से बडा प्रमाण तो और कोई हो ही नहीं सकता अगर मन शुद्ब हैं तो मनुष्य परमेश्वर को देख सकता है उसके साथ समय बिता सकता है उसकी आवाज को सुन सकता है
भजन संहिता 1- 1’2’3 के अनुसार:-क्या ही धन्य है वह पुरुष जो दुष्टों की युक्ति पर नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खडा होता ;और न ठट्टा करनेवालों की मण्डली मे बैठता है।
परन्तु वह तो यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता ; और उसकी व्यवस्था पर रात दिन ध्यान करता रहता है।
वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती नालियों के किनारे लगाया गया है, और जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं और अपनी ऋतु में फलता है इसलिये जो कुछ वह पुरुष करे वह सफल होगा।
यही सच्चाई है जिसे सब जानते तो है पर उस पर चलते नहीं अपने को शुद्ब करो ताकि परमेश्वर की भलाई को देख सको 
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply