PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- कलीसिया में दान व दशमांश देना।💐
मलाकी 3:10
सारे दशमांश भण्डार में ले आओ कि मेरे भवन में भोजनवस्तु रहे; और सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि ऐसा कर के मुझे परखो कि मैं आकाश के झरोखे तुम्हारे लिये खोल कर तुम्हारे ऊपर अपरम्पार आशीष की वर्षा करता हूं कि नहीं।
क्या आपके जीवन मे आप आशीषों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं? क्या आपके जीवन मे पैसों से जुड़ी समस्याएं बनी रहती है? या आपका पैसा ऐसी जगहों में खर्च हो रहा है जहाँ नही होना चाहिए यानी दवाइयों, Court cases, आदि। अगर हाँ तो जरूर यह वचन आपके लिए है आप पढ़े और इसके अनुसार करें।
परमेश्वर का वचन यहा पर देने के विषय मे बताता है। हम अपनी अपनी कलीसियाओं में इस प्रचार को इस विषय को बहुत समय से सुनते आ रहे हैं।
लेकिन हमारे पास यह सवाल होता है कि हमारी जरूरते तो पूरी हो नही रही हैं हम कहां से दे।
इसके विषय में बाइबल बताती हैं कि हम अपनी कमाई में से पहला भाग देना शुरू करें। हम क्या करते हैं कि सारे खर्चे होने के बाद बचा हुआ परमेश्वर के राज्य में देते हैं।
लेकिन हमें देने के विषय मे भी परमेश्वर को पहला भाग ही देना है।
👉प्रेरितो के काम-20:35 मैं ने तुम्हें सब कुछ करके दिखाया, कि इस रीति से परिश्रम करते हुए निर्बलों को सम्भालना, और प्रभु यीशु की बातें स्मरण रखना अवश्य है, कि उस ने आप ही कहा है; कि लेने से देना धन्य है॥
👉लैव्यवसथा-27:30 फिर भूमि की उपज का सारा दशमांश, चाहे वह भूमि का बीज हो चाहे वृक्ष का फल, वह यहोवा ही का है; वह यहोवा के लिये पवित्र ठहरे।
👉मलाकी–3:8,9,11,12 क्या मनुष्य परमेश्वर को धोखा दे सकता है? देखो, तुम मुझ को धोखा देते हो, और तौभी पूछते हो कि हम ने किस बात में तुझे लूटा है? दशमांश और उठाने की भेंटों में।
9 तुम पर भारी शाप पड़ा है, क्योंकि तुम मुझे लूटते हो; वरन सारी जाति ऐसा करती है।
11 मैं तुम्हारे लिये नाश करने वाले को ऐसा घुड़कूंगा कि वह तुम्हारी भूमि की उपज नाश न करेगा, और तुम्हारी दाखलताओं के फल कच्चे न गिरेंगे, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है॥
12 तब सारी जातियां तुम को धन्य कहेंगी, क्योंकि तुम्हारा देश मनोहर देश होगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
मेरी कलीसिया में इस विषय के लिए बहुत सी गवाहियां हैं और मैं खुद भी इसकी गवाह हूँ।
जब हम देने के लिए हाथ बढ़ाते हैं तो प्रभु हमे किसी से मांगने के लिए मौका नही देते हैं बल्कि आपको देने वाला बनाते हैं।
👉लूका–6:38 दिया करो, तो तुम्हें भी दिया जाएगा: लोग पूरा नाप दबा दबाकर और हिला हिलाकर और उभरता हुआ तुम्हारी गोद में डालेंगे, क्योंकि जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा॥
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

